फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐसा क्या हुआ जो बिजली चोरी की शिकायत दर्ज कराने पहुंच गए शाहिद कपूर, अधिकारियों को सुनाई खरी-खोटी

Mon, 04 Jun 2018 05:41 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
shahid kapoor
इस एक चीज ने शाहिद कपूर को इतना परेशान कर दिया है कि उन्हें मामला सुलझाने के लिए खुद जाना पड़ा। आगे जानिए...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
shahid kapoor - फोटो : jagran.com
वैसे तो बिजली चोरी और उसकी शिकायतें आम बात हो गई हैं। लेकिन आज कल शाहिद कपूर बिजली की वजह से खासे परेशान नजर आ रहे हैं। तभी तो वे इसकी शिकायत करने खुद सेलाकुई स्थित ऊर्जा विभाग के कार्यालय तक पहुंच गए। वहीं उन्होंने अधिकारियों को खूब सुनाई और शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन

3 of 5
Shahid Kapoor
चौंकिए मत, ये सब असलियत में नहीं, फिल्म 'बत्ती गुल, मीटर चालू' की  शूटिंग के दौरान हुआ। फिल्म में शाहिद एक आम आदमी का किरदार निभा रहे हैं जो आए दिन बिजली चोरी की समस्या से परेशान रहता है। वहीं जब पानी सिर से ऊपर निकल गया तो वे सीधे विभाग पहुंचकर इसकी शिकायत दर्ज करा देते हैं।

4 of 5
ganesh acharya
शनिवार सुबह से सेलाकुई स्थित वेंटेज हॉल गर्ल्स स्कूल में  शूट के लिए बिजली चोरी की शिकायत कक्ष का सेटअप भी तैयार किया गया था। खास बात ये भी रही कि शूट में प्रसिद्ध कोरियोग्र्राफर गणेश आचार्य भी पहुंचे थे। गणेश आचार्य ने शाहिद व अन्य कलाकारों को डांसिंग स्टेप सिखाए। इस अवसर पर निर्देशक श्रीनारायण, गरिमा, सिद्धार्थ समेत कई अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Shree Narayan Singh
क्रिएटिव प्रोड्यूसर सुमित अद्लकखा ने फिल्म के निर्देशक श्रीनारायण को उत्तराखंड ग्राम्य विकास एवं पलायन आयोग की 'पलायन' पुस्तक भेंट की। सुमित ने उनसे सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत की ओर से आग्रह किया कि वे प्रदेश की इस समस्या को लेकर भी एक फिल्म जरूर बनाएं। उन्होंने बताया कि, श्रीनारायण ने इसके लिए हामी भी भर दी है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें