फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब शाहिद कपूर का ऑटोग्राफ लेने के लिए लड़की ने हटा दी अपनी जैकेट...

Sun, 27 Jan 2019 10:02 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मसूरी
विज्ञापन
1 of 5
shahid kapoor with female friend - फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड के मसूरी में शूटिंग कर रहे अभिनेता शाहिद कपूर की एक फैन ने ऑटोग्राफ के लिए सबके सामने अपनी जैकेट हटा दी। इसे देख आस पास के लोग भी दंग रह गए।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
shahid kapoor
बॉलीवुड फिल्म कबीर सिंह की शूटिंग किताबघर स्थित सवाय होटल में दूसरे दिन शुक्रवार को भी जारी रही। शूटिंग के दौरान मिले ब्रेक में शाहिद और कियारा ने बर्फ से ढकी पर्वत की चोटियों का नजारा देखा और जमकर सेल्फी ली।
विज्ञापन

3 of 5
Shahid Kapoor
होटल सवाय के डियर गार्डन और इंग्लिश गार्डन की सीढ़ी में फिल्म के कई सीन फिल्माए गए। उसके बाद होटल की लॉबी में शूटिंग हुई। वहीं कुछ सीन इंडोर भी फिल्माए गए। फिल्म की शूटिंग सुबह करीब साढ़े सात बजे ही शुरू हो गई थी, जिसमें पहला सीन बर्फबारी के बीच शूट किया गया। इस सीन में फिल्म अभिनेत्री कियारा और शाहिद कपूर गाना गा रहे हैं। 

4 of 5
shahid kapoor
सीन में कियारा गार्डन की ओर दौड़ती हुई दिखाई देती है। शाहिद भी पीछे पीछे दौड़ते हुए उनके पास जाते हैं और उन्हें बांहों में भर लेते हैं। उसके बाद शाहिद और कियारा को एक दूसरे पर बर्फ के साथ खेलते हुए सीन शूट किए गए। इस सीन का कई बार रीटेक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
shahid kapoor
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शाहिद कपूर ने सर्द मौसम से बचने के लिए शूटिंग के बीच कई बार होटल की कैंटीन में जाकर कॉफी पी। शाहिद कपूर, कियारा अपनी यूनिट के साथ शनिवार को होटल से चेकआउट करेंगे। यहां के बाद फिल्म की शूटिंग धनोल्टी में की जानी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें