फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औली में शाही शादी: मेहंदी सेरेमनी में रंग जमाएंगे ये बॉलीवुड स्टार्स, कैलाश खेर भी बिखेरेंगे जादू

Thu, 20 Jun 2019 09:40 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औली (चमोली) 
विज्ञापन
1 of 8
औली में शाही शादी में पहुंचे बादशाह - फोटो : अमर उजाला
औली में आयोजित गुप्ता बंधुओं के बेटों की शाही शादी के लिए हेलीकॉप्टर, रोपवे से लेकर सड़क मार्ग से बालीवुड हस्तियों समेत नामचीन शख्सियतों का औली पहुंचने का सिलसिला जारी है। 
विज्ञापन

2 of 8
औली में शाही शादी में पहुंचे सिंगर - फोटो : अमर उजाला
बुधवार को मेहंदी सेरेमनी के लिए बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला, सूफी गायक कैलाश खेर, सिद्धार्थ मल्होत्रा, अभिनेत्री जेकलीन फर्नांडीज ,रैपर बादशाह, सिंगर अभिजीत सावंत भी औली पहुंच चुके हैं। वहीं कैटरीना कैफ के भी पहुंचने की सूचना है।
विज्ञापन

3 of 8
औली में शाही शादी में पहुंचे कैलाश खेर - फोटो : अमर उजाला
देर शाम को होने वाली अजय गुप्ता के बेटे सूर्यकांत की मेहंदी की रश्म के दौरान बॉलीवुड हस्तियों द्वारा स्टार नाइट के दौरान अपनी प्रस्तुतियां दी जाएंगी। वहीं स्टार नाइट में कैलाश खेर के सूफी गानों का जादू भी बिखरेगा। 

4 of 8
औली में शाही शादी में पहुंचे पंडित - फोटो : अमर उजाला
शादी के लिए बुधवार को तैयारियों को अंतिम रुप दे दिया गया है। बताया जा रहा है कि दोनों बेटों की शादी की रश्में औली में संपन्न होंगी, जबकि सात फेरों की रश्म बदरीनाथ में संपन्न होगी। 
विज्ञापन

5 of 8
औली में शाही शादी में पहुंची गुप्ता फैमिली - फोटो : अमर उजाला
20 जून को अजय गुप्ता बेटे सूर्यकांत की शादी दिल्ली के मशहूर हीरा व्यापारी सुरेश सिंघल की बेटी कृतिका सिंघल और 22 को अतुल गुप्ता के बेटे शशांक गुप्ता की शादी दुबई के उद्योगपति विशाल जलान की बेटी शिवांगी के साथ होगा। 
विज्ञापन

6 of 8
औली में शाही शादी के लिए सजा औली - फोटो : अमर उजाला
औली में गुप्ता बंधुओं का परिवार क्लिप टॉप क्लब में ठहरा हुआ है। जबकि वधु पक्ष के लोग यहां से करीब दो सौ मीटर की दूरी पर स्थित जीएमवीएन के ईको हट्स में ठहरे हुए हैं। गुप्ता बंधुओं के परिवार ने बुधवार को हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की। 
विज्ञापन

7 of 8
औली में शाही शादी के लिए सजा औली - फोटो : अमर उजाला
गुप्ता बंधुओं के परिवार ने यहां हनुमान चालीस का पाठ भी किया। हनुमान मंदिर के पुजारी नागेंद्र सकलानी ने बताया कि गुप्ता बंधुओं की यहां के देवी-देवताओं में गहरी आस्था है। बुधवार को सुबह करीब एक घंटे तक गुप्ता परिवार ने हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना कर मिष्ठान वितरण किया। 
विज्ञापन

8 of 8
औली में शाही शादी के लिए सजा औली - फोटो : अमर उजाला
औली में हो रही शाही शादी को करीब से देखने के लिए स्थानीय लोगों की भीड़ औली पहुंच रही है। जिसे देखते हुए लोग करीब दो किलोमीटर की पैदल दूरी तय कर शादी समारोह स्थल तक पहुंच रहे हैं। शादी समारोह में शादी मंडप, स्टार नाइट स्टेज, क्लिप टॉप क्लब और स्वागत हॉल को विभिन्न रंग-बिरंगे फूलों से सजाया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें