फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलगांव अग्निकांड: शहीद ले. कर्नल की आखिरी विदाई में रो पड़ा हर कोई

Thu, 02 Jun 2016 08:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
1 of 13
शहीद आरएस पंवार को आखिरी विदाई - फोटो : अमरउजाला
पुलगांव में सेना के आयुध भंडार में लगी भीषण आग में शहीद हुए हरिद्वार के ले. कर्नल को कनखल श्मशान घाट पर आखिरी विदाई दी गई।
विज्ञापन

शहीद ले. कर्नल की आखिरी विदाई में रो पड़ा हर कोई

2 of 13
शहीद आरएस पंवार को आखिरी विदाई - फोटो : अमरउजाला
शिवालिकनगर हरिद्वार निवासी लेफ्टिनेंट कर्नल रणजीत सिंह पंवार के पार्थिव शरीर को उनके शिवालिकनगर स्थित घर पर लाया गया।
विज्ञापन

शहीद ले. कर्नल की आखिरी विदाई में रो पड़ा हर कोई

3 of 13
शहीद आरएस पंवार को आखिरी विदाई - फोटो : अमरउजाला
शहीद का पा‌र्थिव शरीर पहुंचते ही परिजनों का विलाप देख वहां मौजूद हर शख्स की आंखे नम हो गईं।

शहीद ले. कर्नल की आखिरी विदाई में रो पड़ा हर कोई

4 of 13
शहीद आरएस पंवार को आखिरी विदाई - फोटो : अमरउजाला
शहीद का पा‌र्थिव शरीर देखते ही पत्नी बिलख उठी।
विज्ञापन

शहीद ले. कर्नल की आखिरी विदाई में रो पड़ा हर कोई

5 of 13
शहीद आरएस पंवार को आखिरी विदाई - फोटो : अमरउजाला
शहीद रणजीत सिंह अपने पीछे सेवानिवृत्त मेजर पत्नी रीनू, आठ साल का पुत्र, माता-पिता और एक बड़े भाई को रोते-बिलखता छोड़ गए।
विज्ञापन

शहीद ले. कर्नल की आखिरी विदाई में रो पड़ा हर कोई

6 of 13
शहीद आरएस पंवार को आखिरी विदाई - फोटो : अमरउजाला
30 मई की रात को महाराष्ट्र के पुलगांव में आयुध भंडार में लगी आग में हरिद्वार के शिवालिकनगर में जन्मे भेल के सेेवानिवृत्त कर्मी बहादुर सिंह पंवार के छोटे पुत्र लेफ्टिनेंट कर्नल रणजीत सिंह (38) शहीद हो गए थे।
विज्ञापन

शहीद ले. कर्नल की आखिरी विदाई में रो पड़ा हर कोई

7 of 13
शहीद आरएस पंवार को आखिरी विदाई - फोटो : अमरउजाला
शहीद के शव की पहचान उनके परिजनों के डीएनए जांच से हुई। बृहस्पतिवार को शहीद का पार्थिव शरीर हवाई जहाज से देहरादून के जौलीग्रांट हवाई अड्डे पर लाया गया।

शहीद ले. कर्नल की आखिरी विदाई में रो पड़ा हर कोई

8 of 13
शहीद आरएस पंवार को आखिरी विदाई - फोटो : अमरउजाला
यहां से सेना के वाहन से शव को शिवालिकनगर स्थित घर लाया गया। यहां भारी संख्या में लोगों ने उनके ताबूत पर फूल-मालाएं अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

शहीद ले. कर्नल की आखिरी विदाई में रो पड़ा हर कोई

9 of 13
शहीद आरएस पंवार को आखिरी विदाई - फोटो : अमरउजाला
शहीद को श्रद्धांजलि देने के दौरान सेना के जवानों और जनप्रतिनिधियों के साथ भारी संख्या में हुजूम पहुंचा।

शहीद ले. कर्नल की आखिरी विदाई में रो पड़ा हर कोई

10 of 13
शहीद आरएस पंवार को आखिरी विदाई - फोटो : अमरउजाला
शहीद के अंतिम संस्कार में उमड़े जन सैलाब ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

शहीद ले. कर्नल की आखिरी विदाई में रो पड़ा हर कोई

11 of 13
शहीद आरएस पंवार को आखिरी विदाई - फोटो : अमरउजाला
इसके बाद शव को कनखल स्थित श्मशान घाट लाया गया, जहां 58 आर्म्ड ब्रिगेड रुड़की एवं 14 मैक इंफेंट्री के जवानों ने उन्हें शस्त्र सलामी दी।

शहीद ले. कर्नल की आखिरी विदाई में रो पड़ा हर कोई

12 of 13
शहीद आरएस पंवार को आखिरी विदाई - फोटो : अमरउजाला
पार्थिव शरीर को उनके 8 वर्षीय पुत्र रणबीर सिंह ने मुखाग्नि दी।
विज्ञापन

13 of 13
शहीद आरएस पंवार को आखिरी विदाई - फोटो : अमरउजाला
वहीं शहीद के अंतिम संस्कार में सरकार का कोई नुमाइंदा और जनपद के डीएम एवं एसएसपी के शामिल न होने पर चर्चाओं का विषय रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें