फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से 16 जुलाई तक 17 ट्रेनें होंगी रद्द, पढ़ें काम की खबर

Mon, 03 Jul 2017 08:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की/लंढौरा
विज्ञापन
1 of 6
train
मेरठ और आसपास स्टेशनों पर रेलवे ट्रैक पर नॉन इंटरलाकिंग कार्य के कारण तीन से 16 जुलाई तक रुड़की होकर आने-जाने वाली 17 ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है। इससे बड़ी संख्या में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। कांवड़ के दौरान ट्रेनें निरस्त होने से कांवड़ियों को भी मुश्किलों का सामना करना होगा। 
विज्ञापन

2 of 6
दिल्ली मंडल के रेल सेक्शन पर रेलवे की ओर से मेरठ सिटी, मेरठ कैंट, पावली खास एवं दौराला में रेलवे ट्रैक पर नॉन इंटरलाकिंग का कार्य तीन जुलाई से शुरू होना है। ऐसे में रेलवे ट्रैक पर यातायात प्रतिबंधित रहेगा। इस दौरान इस रूट से गुजरने वाली ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। 
विज्ञापन

3 of 6
ट्रेनें प्रभावित - फोटो : अमर उजाला
ट्रेनों के रद्द होने से रुड़की, देवबंद, मुज्जफर नगर, खतौली, मेरठ, मुरादनगर, गाजियाबाद, दिल्ली, मथुरा, राजस्थान, गुजरात मुंबई आदि की ओर जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। रुड़की रेलवे स्टेशन के अधीक्षक एसके वर्मा का कहना है कि तीन से 16 जुलाई तक रुड़की होकर जाने वाली बांद्रा एक्सप्रेस डाउन रद्द रहेगी, जबकि अप में चार जुलाई से 16 जुलाई तक ट्रेनों का संचालन नहीं होगा। 

4 of 6
train
लोकमान्य तिलक-हरिद्वार एसी सुपरफास्ट 3, 6, 10 और 13 जुलाई को रुड़की नहीं आएगी। जबकि हरिद्वार से 4, 7, 11 और 14 जुलाई को यह संचालित नहीं होगी। इसके अलावा उज्जैनी एक्सप्रेस 4, 5,11 और 12 जुलाई को निरस्त रहेगी, जबकि उज्जैन से देहरादून जाने वाली उज्जैनी एक्सप्रेस 5, 6,12,13 जुलाई को नहीं आएगी। 
विज्ञापन

5 of 6
train
देहरादून से इंदौर जाने वाली इंदौर एक्सप्रेस 7, 8,14 जुलाई को स्थगित रहेगी वहीं इंदौर से देहरादून जाने वाली इंदौर एक्सप्रेस 8,9,15 जुलाई को निरस्त रहेगी। बलसाड़ से हरिद्वार आने वाली बलसाड़ एक्सप्रेस 4 से 11 जुलाई तक नहीं चलेगी। कोचुवेली से देहरादून जाने वाली कोचुवेली एक्सप्रेस सात जुलाई को निरस्त रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ट्रेन
देहरादून से कोचुवेली जाने वाली कोचुवेली एक्सप्रेस 10 जुलाई को नहीं चलेगी। ओखा से देहरादून जाने वाली उत्तरांचल एक्सप्रेस 7 जुलाई को नहीं आएगी, जबकि देहरादून से ओखा जाने वाली उत्तरांचल एक्सप्रेस नौ जुलाई को निरस्त रहेगी। हरिद्वार से दिल्ली जाने वाली दिल्ली पैसेंजर ट्रेन 7 जुलाई से 14 जुलाई तक रद्द रहेगी और रुड़की नहीं आएगी। वहीं देहरादून से मदुरई जाने वाली मदुरई एक्सप्रेस 7 जुलाई से 14 जुलाई तक वाया शामली होकर जायगी। अहमदाबाद से हरिद्वार आने वाली अहमदाबाद मेल 6 जुलाई से 13 जुलाई तक वाया शामली होकर जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें