केले के छिलके के साथ बच्ची ने कुछ ऐसा किया कि वह ब्रांड एंबेसडर बन गई। लोगों ने भी जमकर उसकी तारीफ की। पढ़िए क्या किया उसने...
विज्ञापन
2 of 6
उर्वशी रौतेला
सफाई के लिए बड़े भले ही जागरूक हों या नहीं मगर सात साल की बच्ची की स्वच्छता अभियान के प्रति लगन ने ऐसा जादू दिखाया कि नगर निगम ने उसे अपना ब्रांड एंबेसडर बना दिया। फिल्म अभिनेत्री उर्वशी रौतेला भी नगर निगम की ब्रांड एंबेसडर है।
विज्ञापन
3 of 6
laxmi nagar nigam
हाल ही में नगर निगम और जिला प्रशासन की ओर से रामलीला मैदान हल्द्वानी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।। स्वच्छता को लेकर संदेश भी दिया जा रहा था। इस दौरान सात साल की बच्ची लक्ष्मी मैदान में केला का छिलका देख, उसे उठाकर 50 मीटर दूर कूड़ेदान में डालकर आई।
4 of 6
laxmi nagar nigam
इसके बाद एक आदमी की ओर से फेंकी गई पानी की बोतल को भी वह कूड़ेदान में डालकर आई। नगर आयुक्त हरवीर सिंह सहित कई अधिकारियों की नजर उस पर गई। इस पर उन्होंने उसे तुरंत नगर निगम की ब्रांड एंबेसडर घोषित कर दिया।
विज्ञापन
5 of 6
laxmi nagar nigam
साथ ही बच्ची के लिए नए कपड़े भी मंगाए गए। कार्यक्रम खत्म होने के बाद नगर निगम की सरकारी गाड़ी बच्ची को छोड़ने ढोलक बस्ती तक गई। लक्ष्मी के कार्य ने अधिकारियों और लोगों का दिल जीत लिया।
नगर आयुक्त हरवीर सिंह ने लक्ष्मी को गोद लेते हुए, उसके पढ़ाई का खर्च उठाने का निर्णय लिया है। नगर आयुक्त हरवीर सिंह ने कहा कि लक्ष्मी का पढ़ाई का खर्च वह उठाएंगे। वहीं निगम की ब्रांड एंबेसडर होने के कारण उसे और सुविधाएं भी दी जाएगी।