फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेल्फी के दीवाने हो जाएं सावधान, अगर ये बात नहीं मानी तो होगी जेल

Tue, 10 Apr 2018 11:53 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
1 of 6
सेल्फी ऑन ट्रेन - फोटो : डेमो पिक
सेल्फी के दीवाने सावधान हो जाएं, अब सेल्फी की चाह में जेल की हवा तक खानी पड़ सकती है।
 
विज्ञापन

2 of 6
भारतीय रेलवे
रेल मंत्रालय ने सेल्फी लेने के दौरान हो रहे जानलेवा हादसों के मद्देनजर यह फैसला लिया है। साल दर साल ऐसे हादसों की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है।

 
विज्ञापन

3 of 6
नो सेल्फी जोन
सोशल साइट्स पर सेल्फी खींचकर लाइक पाने की होड़ में अक्सर युवा रेलवे ट्रैक पर सेल्फी खींचते हैं और इस लापरवाही में कभी हाइटेंशन लाइन तो कभी ट्रेन की चपेट में आने से जान गंवा बैठते हैं।

 

4 of 6
indian railway
इस पर रेल मंत्रालय सख्त हो गया है और ऐसा करने वालों पर रेलवे अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने का फैसला लिया है। इसके तहत जीआरपी, आरपीएफ रेलवे ट्रैक पर नियमित गश्त करेगी।

 
विज्ञापन

5 of 6
selfie
यदि ट्रैक पर कोई सेल्फी खींचता मिलता है तो रेल अधिनियम के तहत जुर्माना, जेल और दोनों सजा का प्रावधान है। रेल मंत्रालय के इस ट्वीट के बाद अब पूर्वोत्तर रेलवे ने भी नियम को सख्ती से लागू कर दिया है। पूर्वोत्तर रेलवे के सभी स्टेशनों को जीआरपी व आरपीएफ को इस बाबत दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रेलवे ट्रैक पर सेल्फी लेना रेलवे अधिनियम के तहत कानूनन जुर्म है। यदि कोई सेल्फी लेते पकड़ा गया तो जेल और जुर्माना या दोनों सजाएं भी हो सकती हैं। 
- संजय यादव, सीपीआरओ पूर्वोत्तर रेलवे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें