जब देहरादून की सड़कों में ट्रांसजेंडर हंसते-गाते निकले तो उनके चेहरे पर खुशी और गर्व के भाव देखते ही बन रहे थे। प्रयोजन कल्याण समिति की ओर से ट्रांसजेंडरों ने द्वितीय गर्वोत्सव रैली निकाली, जिसमें विभिन्न संगठनों ने हिस्सा लिया। समिति अध्यक्ष सागर डोगरा ने बताया कि रैली का उद्देश्य ट्रांसजेंडरों को अपनी लैंगिकता पर गर्व का एहसास करना तथा उन्हें समाज की मुख्य धारा से जोड़ना है। बताया कि रैली में इंडियन क्वीर आब्जर्वर, हमसफर ट्रस्ट, क्वीर कलेक्टीव देहरादून का सहयोग रहा। रैली में दिल्ली, मुंबई, चंडीगढ़, विकासनगर, सहारनपुर, हरिद्वार आदि जगहों के ट्रांसजेंडरों ने भी हिस्सा लिया। इस दौरान एचएस भंडारी, अंशिका अरोड़ा, अंकुश, श्रेया, लता, कुसुम, गजल आदि मौजूद रहे।