उत्तराखंड के गोपेश्वर में अलकनंदा नदी का जलस्तर बढ़ जाने के कारण नदी के एक टापू में युवक फंस गया। युवक को एसडीआरएफ के जवानों ने रेस्क्यू कर सुरक्षित बचा लिया। तस्वीरें देखिए...
विज्ञापन
2 of 6
नदी से युवक का रेस्क्यू
- फोटो : अमर उजाला
मंगलवार देर शाम को 26 वर्षीय रितिक नेगी पुत्र स्वर्गीय बच्चन सिंह नेगी, ग्राम-पिनोला, पांव धोने के लिए गोविंदघाट के पास अलकनंदा नदी में गया था।
विज्ञापन
3 of 6
नदी से युवक का रेस्क्यू
- फोटो : अमर उजाला
इसी दौरान उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बारिश होने के कारण नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया, और रितिक नदी में फंस गया।
4 of 6
नदी से युवक का रेस्क्यू
- फोटो : अमर उजाला
वह एक पत्थर में बैठकर सुरक्षित निकालने के लिए चिल्लाने लगा। जिस पर स्थानीय ग्रामीणों ने पांडुकेश्वर में शीतकाल में रह रही एसडीआरएफ टीम के सदस्यों को इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
5 of 6
नदी से युवक का रेस्क्यू
- फोटो : अमर उजाला
स्थानीय ग्रामीण अजय लाल ने बताया कि एसडीआरएफ के जवानों की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कर रितिक को सुरक्षित बचा लिया गया।
एसडीआरएफ के हेड कांस्टेबल लाल सिंह बिष्ट ने बताया कि इन दिनों उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बारिश होने और ग्लेशियर पिघलने के कारण नदी में अचानक पानी बढ़ रहा है। लोग मौसम देखकर ही नदी में जाएं।