फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chardham Yatra: ऋषिकेश ट्रांजिट कैंप में पंजीकरण के दौरान बवाल, यात्रियों में मारपीट, महिला तीर्थयात्री बेहोश

Tue, 26 May 2026 05:14 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश।

सार

ऋषिकेश आईएसबीटी स्थित चारधाम यात्रा पंजीकरण काउंटर और रोडवेज के टिकट काउंटर पर तीर्थयात्रियों की भीड़ लग रही है। भीड़ बेकाबू होने से स्थिति बिगड़ रही है। यात्रियों धक्कामुक्की हो रही है। आज एक महिला तीर्थयात्री बेहोश हो गई।
विज्ञापन
महिला तीर्थयात्री हुई बेहोश - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चारधाम यात्रा ट्रांजिट कैंप में पंजीकरण के लिए लंबी-लंबी लाइन लग रही हैं। प्रशासन की ओर से पुख्ता इंतजाम न किए जाने से लाइन में ही यात्रियों में धक्कामुक्की हो रही है। भीड़ के बीच में दम घुटने और भगदड़ जैसी स्थिति हो गई।

विज्ञापन




कई यात्री रात 12:00 बजे से सुबह दोपहर 2:00 बजे तक लाइन पर लगे रहे, लेकिन उनका पंजीकरण नहीं हो पाया। दोपहर एक बजे को ट्रांजिट कैंप स्थित एक नंबर पंजीकरण काउंटर के बाहर यात्रियों में मारपीट हो गई, मौके पर मौजूद पैरामिलिट्री फोर्स और पुलिस के जवानों ने यात्रियों को काबू किया। 

ये भी पढे़ं...Dehradun: कैंट विधानसभा सीट भाजपा का रहा मजबूत किला, पार्टी राजनीतिक विरासत को देगी तवज्जो या लाएगी नया चेहरा

विज्ञापन


तीर्थयात्रियों की दिनोदिन बढ़ रही भीड़ के कारण ऋषिकेश में स्थिति विस्फोटक हो रही है। वही दिव्यांग तीर्थयात्रियों के लिए पंजीकरण की कोई व्यवस्था न होने से दिव्यांग यात्री अपने परिजनों के साथ अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उन्हें कोई रास्ता नहीं मिल रहा है। कई यात्री ऐसे हैं जिनका चौथे दिन भी पंजीकरण नहीं हो पाया। दोपहर दो बजे स्लॉट फुल होने पर पंजीकरण बंद कर दिया गया।

चारधाम यात्रा पंजीकरण के दौरान धक्कामुक्की - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

इससे पहले भी ट्रांजिट कैंप पंजीकरण काउंटर, आईएसबीटी स्थित पंजीकरण काउंटर और रोडवेज के टिकट काउंटर पर तीर्थयात्रियों की भीड़ लगी रही। रोडवेज के आईएसबीटी स्थित काउंटर पर हुई धक्का-मुक्की से शीशा और जाल टूट गया। रोडवेज अधिकारियों की ओर से पुलिस बुलाने के बाद तीर्थयात्री शांत हुए।
 

चारधाम यात्रा: पंजीकरण के लिए लगी भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पंजीकरण कराने के बाद यात्री टिकट लेकर रोडवेज की बसों में बैठकर सोनप्रयाग और बदरीनाथ के लिए रवाना हो रहे थे। काउंटर पर बहुत ज्यादा भीड़ हो गई। एक यात्री लाइन को तोड़कर टिकट लेने के लिए आगे चला गया, जिसका लाइन में लगे अन्य तीर्थयात्रियों ने विरोध किया।

चारधाम यात्रा रजिस्ट्रेश के लिए लगी भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस दौरान आपस में धक्का-मुक्की होने लगी। धक्का-मुक्की के दौरान काउंटर का जाल और शीशा टूटकर अंदर गिर गया। उसके बाद रोडवेज कर्मचारियों ने टिकट वितरण का काम बंद कर पुलिस को फोन किया। पुलिस के आने के बाद व्यवस्था बनी। दोबारा से टिकट वितरण काम शुरू हुआ। वहीं, आईएसबीटी स्थित पंजीकरण काउंटर के बाहर का ग्रिल तीर्थयात्रियों की भीड़ के दबाव से टूट गए।
विज्ञापन

चारधाम यात्रा पंजीकरण - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
चारधाम यात्रा बनाने के लिए शासन की ओर से दूसरे जनपदों से पुलिस बल मंगाया गया है। इसके अलावा पीएसी के जवानों की ड्यूटी भी लगाई गई है। लेकिन तीर्थयात्रियों की भीड़ बढ़ने पर आईएसबीटी स्थित पंजीकरण काउंटर और रोडवेज के टिकट काउंटर के बाहर पुलिस नहीं दिखी। पुलिस मौके पर रहती तो व्यवस्था बनी रहती।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें