जुमरींग में जहां खिलाड़ी को रस्सी और अन्य उपकरणों के सहारे पर्वत पर चढ़ना होता है, वहीं रैपलिंग में चट्टान से जमीन की ओर उतरते हैं। करीब 20 लोगों ने 70 फीट के ऊंचाई पर जुमरींग और रैपलिंग की। धनोल्टी से आए जितेंद्र, दिल्ली के मिंताश, यूपी के अनिरुद्ध, महेश, टिहरी की मोनिका, संदीप रावत आदि ने खेल में हाथ अजमाए, जबकि हॉट एअर बैलून, पैरा ग्लाइडिंग, पैरा सीलिंग, वॉटर जॉर्बिंग, वाटर रोलर, क्याकिंग, कैनोईंग, रॉफ्टिंग, स्कूबा डाइविंग, बोटिंग, बनाना राइडिंग, एटीवी जैसी क्रीड़ा प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने साहस और रोमांच का प्रदर्शन किया।