फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश के सबसे ऊंचे बांध की झील में शुरू हुई स्कूबा डाइविंग, पानी के अंदर ऐसा देख हैरानी में पड़े लोग

Mon, 28 May 2018 05:06 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई टिहरी
विज्ञापन
1 of 6
Scuba diving
रोमांच और साहस से भरपूर यहां स्कूबा डाइविंग शुरू हुई तो लोगों ने पानी के अंदर जो देखा हैरान रह गए।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
Scuba diving
टिहरी बांध एशिया का दूसरा सबसे ऊंचा बांध हैं। टिहरी झील महोत्सव के दूसरे दिन पर्यटकों ने रोमांच और साहस से भरपूर साहसिक खेलों का जमकर लुत्फ उठाया। विभिन्न स्थानों से पहुंचे साहसिक खेलों के शौकीनों ने पैराग्लाइडिंग, पैरा सीलिंग, वॉटर जॉर्बिंग, वाटर रोलर, स्कूबा डाइविंग समेत कई खेलों में हाथ अजमाए।  
 
विज्ञापन

3 of 6
Scuba diving
टिहरी झील महोत्सव के दूसरे दिन दिल्ली, राजस्थान, नोएडा, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडू समेत उत्तराखंड से आए लोगों ने साहसिक खेलों का लुत्फ उठाया। जिला साहसिक खेल अधिकारी एसएस राणा, सुशील नौटियाल, जसपाल चौहान के नेतृत्व में कोटी-चंबा मोटर मार्ग पर जसपुर के पास कई लोगों ने रॉक क्लाइबिंग के तहत रैपलिंग और जुमरींग का मजा लिया।

4 of 6
tehri
जुमरींग में जहां खिलाड़ी को रस्सी और अन्य उपकरणों के सहारे पर्वत पर चढ़ना होता है, वहीं रैपलिंग में चट्टान से जमीन की ओर उतरते हैं। करीब 20 लोगों ने 70 फीट के ऊंचाई पर जुमरींग और रैपलिंग की। धनोल्टी से आए जितेंद्र, दिल्ली के मिंताश, यूपी के अनिरुद्ध, महेश, टिहरी की मोनिका, संदीप रावत आदि ने खेल में हाथ अजमाए, जबकि हॉट एअर बैलून, पैरा ग्लाइडिंग, पैरा सीलिंग, वॉटर जॉर्बिंग, वाटर रोलर, क्याकिंग, कैनोईंग, रॉफ्टिंग, स्कूबा डाइविंग, बोटिंग, बनाना राइडिंग, एटीवी जैसी क्रीड़ा प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने साहस और रोमांच का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

5 of 6
tehri
एवरेस्ट विजेता टिहरी निवासी अरविंद रतूड़ी ने बताया कि गोवा से आए चार लोगों के दल गोताखोरी कर 20 मीटर पानी के नीचे स्कूबा डाइविंग के सहारे जलमग्न हुए शहर के दीदार किए। वे झील के अंदर पूरा शहर देखकर हैरान रह गए। वहीं ऋषिकेश के प्रवीन रावत और रमेश पैन्यूली ने वॉटर रोलर से झील के चक्कर लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
tehri
चंडीगढ़ के दीपेंद्र सिंह, हरियाणा के करनैल सिंह, गुजरात के हीरा भाई का कहना है कि सरकार यदि झील परिक्षेत्र में सुविधाएं जुटाए, तो साहसिक खेलों के लिए टिहरी झील गोवा को पीछे छोड़ सकती है। उन्होंने कहा कि इस तरह के महोत्सव को साल में कम से कम दो बार आयोजित करने पर जोर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें