प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने परिवर्तन महारैली के दौरान एक ऐसा बयान दे डाला जिससे खुद भाजपा ही मुश्किल में पड़ गई है। बुधवार को मुख्यमंत्री हरीश रावत ने न्यायिक जांच बैठाकर इस मुद्दे को और हवा दे दी। इस बहाने उन्होंने मोदी पर जमकर निशाने साधे।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
हरीश रावत
- फोटो : AmarUjala
उधर, नोटबंदी के मुद्दे पर केंद्र को घेरने की तैयारी में जुटी कांग्रेस को बैठे-बैठे नया मुद्दा मिल गया है। पार्टी ने इस मुद्दे पर भाजपा पर वार पर वार करने की रणनीति बना ली है।
विज्ञापन
3 of 7
narendra modi
परिवर्तन महारैली के दौरान मोदी ने वर्ष 2013 की आपदा में स्कूटर के तेल में घोटाले का मुद्दा उठाया था। संयोग से ये मुद्दा उस समय का है जब भाजपा में शामिल हुये विजय बहुगुणा मुख्यमंत्री थे।
4 of 7
हरीश रावत
- फोटो : self
मोदी ने बयान दागा तो कांग्रेस ने इसे मुद्दा बनाने में देर न लगाई। उसने इस मुद्दे पर हमलावर रुख अख्तियार कर लिया है। उधर, मुख्यमंत्री हरीश रावत को भी केंद्र पर हमला बोलने का मुद्दा मिल गया।
विज्ञापन
5 of 7
सीएम हरीश रावत
- फोटो : AmarUjala
उन्होंने तंज किया,‘मुझे आश्चर्य है कि जिस बिंदु को मोदी जी ने उठाया है, उसकी वह इन हाउस इन्क्वायरी करा सकते थे। खनन, शराब, जमीन, आपदा घोटाले के सारे कर्ताधर्ता सपरिवार भाजपा में शामिल हैं।’
विज्ञापन
6 of 7
किशोर उपाध्याय
- फोटो : file photo
जिस तेजी के साथ मुख्यमंत्री ने न्यायिक जांच कराने बैठाई, उसे मुद्दे को सियासी हवा देने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है। उधर, नोटबंदी पर केंद्र को घेरने की तैयारी में जुटी कांग्रेस नया मुद्दा हाथ लगने से उत्साहित है और इस मुद्दे पर वार पर वार करने की तैयारी में जुट गई है। इस मुद्दे पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने भी परोक्ष रूप से बहुगुणा के बहाने भाजपा पर निशाने साधे।
पार्टी के मुख्य प्रवक्ता मथुरा दत्त जोशी कहते हैं,‘तेल घोटाले के मामले में कांग्रेस की ओर उंगली तानने वाले मोदी जी शायद भूल गए हैं कि बाकी की चार उंगलियां उनकी ओर हैं जो भाजपा के भ्रष्टाचार को इंगित करती है।’ बहरहाल इस मुद्दे पर सियासी घमासान तेज है और आने वाले कुछेक दिन तक इस पर बयानबाजी का खेल जारी रहेगा।