फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपना पैसा मांगा तो स्कूल ने दी दर्दनाक सजा, देखकर कांप उठेंगे

Fri, 07 Aug 2015 08:10 AM IST
ब्यरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
राजधानी देहरादून के एक स्कूल की बस में पहले कंडक्टर रहा युवक जब अपना पैसा लेने गया तो प्रबंधन ने उसके साथ ऐसी हैवानियत की कि आप देखकर कांप उठे। तस्वीरों में देखिए पूरी कहानी...
विज्ञापन

अपना पैसा मांगा तो स्कूल ने दी दर्दनाक सजा, देखकर कांप उठेंगे

2 of 5
स्कूल के बस इंचार्ज ने उसकी इतनी पिटाई की उसकी रीढ़ की हड्डी टूट गई। मामला देहरादून के राजपुर रोड स्थित एक स्कूल का है। मामले में सहस्त्रधारा रोड के कंडोली राजीव नगर निवासी सरोजनी भट्ट ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसका बेटा आनंद राजपुर रोड स्थित एक स्कूल में परिचालक था, लेकिन कुछ समय पहले नौकरी छोड़ दी थी।
विज्ञापन

अपना पैसा मांगा तो स्कूल ने दी दर्दनाक सजा, देखकर कांप उठेंगे

3 of 5
29 जुलाई को वह बकाया रकम लेने के लिए स्कूल गया था। आरोप है कि बसों के इंचार्ज ने कहासुनी के बाद उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी।

अपना पैसा मांगा तो स्कूल ने दी दर्दनाक सजा, देखकर कांप उठेंगे

4 of 5
उसके पूरे शरीर पर चोट के निशान हैं। हमले में उसकी रीढ़ की हड्डी टूट गई है। सीएमआई में वह जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। शिकायत किए जाने के बाद पुलिस ने एनसीआर दर्ज करके पल्ला झाड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपना पैसा मांगा तो स्कूल ने दी दर्दनाक सजा, देखकर कांप उठेंगे

5 of 5
ये तस्वीरें खुद सारी हैवानियत बता रही हैं। अब आरोपी पुलिस के जरिए उन पर समझौते का दबाव बना रहा है। एसएसपी से संगीन धाराओं में मामला दर्ज करने की मांग की गई है। सभी तस्वीरें- राजीव गुप्ता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें