फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदेश हत्याकांड: व्यापारी ने मरते वक्त लिया था जिसका नाम, उसके बारे में सामने आई चौंकाने वाली बातें

Thu, 20 Sep 2018 10:53 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
murder in dehradun
देहरादून के बालावाला में रेत बजरी व्यवसायी आदेश बालियान की हत्या का शक परिवार ने जिस पर जताया था, उसके बारे में दो चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी सचिन पर बागपत में गुमशुदगी दर्ज है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
nivedita
इतना ही नहीं, आदेश की हत्या के बाद बागपत में रहने वाला सचिन का परिवार भूमिगत हो गया है। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने उसके घर पर भी छापेमारी की थी, मगर वहां ताला लटका मिला। सचिन की पत्नी समेत परिवार के सभी छह सदस्य भूमिगत हो गए हैं। लिहाजा पुलिस ने उनकी तलाश भी शुरू कर दी।
विज्ञापन

3 of 6
murder
सचिन का जो मोबाइल नंबर पुलिस के पास है, वह फिलहाल बंद है। बताया जा रहा है कि यह नंबर वह आठ महीने पहले इस्तेमाल करता था। इसके बाद उसका कोई नंबर किसी परिचित के पास नहीं है। इस तरह पुलिस सर्विलांस के माध्यम से भी आगे नहीं बढ़ पा रही है।  वहीं एसएसपी निवेदिता कुकरेती का कहना है कि, पुलिस की कई टीमें विभिन्न जनपदों में भेजी गई हैं। फिलहाल जो नाम बार-बार लिया जा रहा है उसी के इर्द गिर्द जांच चल रही है। इसी को लीड माना जा सकता है। पुलिस जल्द ही इसका खुलासा करेगी। 

4 of 6
murder in dehradun
यह बात सामने आने के बाद परिजनों के आरोपों को और अधिक बल मिल रहा है। माना जा रहा है कि सचिन की यह गुमशुदगी आदेश की हत्या के साजिश का ही हिस्सा है। लिहाजा पुलिस की कई टीमें सचिन की तलाश में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जनपदों की खाक छान रही हैं। इधर, पुलिस ने बुधवार को घटनास्थल पर मौजूद रहे लोगों समेत कुल 12 लोगों के बयान दर्ज किए। 
विज्ञापन

5 of 6
murder
मंगलवार को बालावाला स्थित हनुमान मंदिर के पास आईटी पार्क निवासी आदेश बालियान की तीन नकाबपोश बदमाशों ने गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी। आदेश को ऑटोमेटिक पिस्टल और तमंचे से कुल सात गोली मारी गईं थीं। शुरूआती जांच और घटना के तरीके को देखते हुए बदमाश प्रोफेशनल शूटर बताए जा रहे हैं। पूछताछ में आदेश के परिजनों ने पुलिस को सचिन नाम के एक रिश्तेदार का नाम बताया था। बताया जा रहा है कि आदेश ने सचिन को 1.70 लाख रुपये दिए थे, जो उसने वापस नहीं किए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
murder in dehradun
इस पर आदेश ने उसका ट्रैक्टर कब्जे में कर लिया था। तभी से सचिन उसे जान से मारने की धमकी दे रहा था। इस संबंध में आदेश ने एसएसपी शिकायत प्रकोष्ठ में शिकायत भी की थी। यही नहीं, मरने से पहले आदेश ने अंतिम बार सचिन का ही नाम लिया था। इसके बाद ट्रैक्टर कहते ही उसकी आवाज बंद हो गई थी। इसी आधार पर पुलिस ने सचिन की तलाश में पुलिस की कई टीमों को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जनपदों में रवाना किया है। इस बीच जांच में आया है कि सचिन की उत्तर प्रदेश के बागपत में गुमशुदगी दर्ज है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें