फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HDFC बैंक के खातों की जांच पड़ताल में सामने आया चौंकाने वाला सच

Mon, 20 Mar 2017 09:25 AM IST
आफताब अजमत/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : फाइल फोटो
एचडीएफसी के खातों में आयकर विभाग की जांच पड़ताल में कई चौंकाने वाली जानकारी सामने आई हैं।
 
विज्ञापन

2 of 6
आयकर विभाग
सेंट्रल सप्लाई डिपो(सीएसडी) से जुड़े कई कर्मचारियों के खातों में नोटबंदी के बाद बिना पैन कार्ड कई-कई करोड़ रुपये जमा हो गए हैं। सवाल उठ रहे हैं कि कर्मचारियों के पास इतना पैसा कहां से आया? इन सभी खातों की जांच तेज कर दी गई है।
 
विज्ञापन

3 of 6
घोटाला
आयकर विभाग की टीमों ने शुक्रवार को सुबह तीन बजे से एचडीएफसी बैंक के राजपुर रोड स्थित कार्यालय में वेरिफिकेशन अभियान शुरू किया था। इसमें शनिवार को भी जांच जारी रही। सूत्रों के मुताबिक जांच में यह चौंकाने वाली बात सामने आई है कि तमाम खाते ऐसे हैं, जिनमें बिना पैन कार्ड ही कई-कई करोड़ कैश जमा करा दिया गया।
 

4 of 6
money
इसमें बैंक कर्मचारियों की भूमिका भी संदेह के घेरे में हैं। खासतौर से सीएसडी के कई कर्मचारियों के खातों में करोड़ों रुपये जमा होने से कैंटीन में शराब और अन्य सामान की बिक्री के खेल की ओर से भी आयकर विभाग ने अपनी जांच बढ़ा दी है। 
 
विज्ञापन

5 of 6
सूत्रों के मुताबिक एचडीएफसी में करीब 26 हजार खातों की जांच की जा रही है। इनमें से बड़ी संख्या में ऐसे बैंक खाते भी हैं जो कि नोटबंदी के बाद खोले गए। इनमें जमा हुए कैश की भी आयकर विभाग बारीकी से पड़ताल में जुट गया है। जल्द ही कई काले धन वालों के राज से पर्दा उठ सकता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
income tax department
आयकर विभाग की टीमें सोमवार से सभी प्राइवेट बैंकों में खातों के वेरिफिकेशन का महा अभियान शुरू करने जा रहा है। विभाग ने इसकी तैयारियां पूरी कर ली हैं। बैंकों की ओर से उपलब्ध कराई गई पूरी जानकारी का क्रॉस वेरिफिकेशन किया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक तमाम प्राइवेट बैंकों के खातों में नोटबंदी के बाद नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए लेनदेन किया गया है। इस पर अब नकेल कसी जाएगी। दोषी बैंक कर्मचारियों व अधिकारियों पर भी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें