भारतीय स्टेट बैंक ने लाखों सेविंग अकाउंट बंद कर दिए हैं। यह जानकारी एक आरटीआई में सामने आई है।
विज्ञापन
2 of 5
बैंक
नाम न छपने की शर्त पर देहरादून स्थित एसबीआई बैंक के एक अधिकारी ने बताया कि हां बैंक ने देशभर में 41.16 लाख सेविंग अकाउंट बंद कर दिए हैं। मध्य प्रदेश के चन्द्र शेखर ने संबंध में बैंक के आरटीआई लगाई थी। जिसका बैंक ने जवाब दिया। वहीं एसबीआई के चीफ मैनेजर एके गुप्ता ने बताया कि प्रावधान के मुताबिक खाता बंद करने से पहले इन मामलों में नोटिस दिया जाएगा, जिसके बाद भी मिनिमम बैलेंस मेंटेन नहीं किया गया तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
3 of 5
money
बैंक मिनिमम बैलेंस मेंटेन नहीं करने पर यह कार्रवाई की है। ये अकाउंट चालू वित्त वर्ष में अप्रैल से लेकर जनवरी 2018 के बीच बंद किए गए हैं।
4 of 5
demo pic
बता दें कि बैंक ने अप्रैल 2017 में ही मिनिमम बैलेंस का नियम लागू किया था। हालांकि बाद में अक्टूबर में बैंक ने इन चार्ज में कुछ रियायत दी थी।
जानकारी के मुताबिक मिनिमम बैलेंस न रखने वाले ग्राहकों पर पेनाल्टी के नियम को लागू करने के बाद बैंक ने 1 अप्रैल से 31 जनवरी 2018 के बीच 41.16 लाख सेविंग अकाउंट बंद किए हैं।