अगर आप अपने बैंक खाते को बेसिक सेविंग बैंक अकाउंट में कनवर्ट करा लें तो आप हर साल पेनल्टी के रूप में बर्बाद होने वाले अपने पैसे को बचा सकते हैं।
विज्ञापन
2 of 7
sbi
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने बेसिक सेविंग बैंक डिपॉजिट अकाउंट योजना शुरू की है। इसके तहत न केवल जीरो बैलेंस पर खाते खुलवाए जा सकते हैं बल्कि पुराने सेविंग खातों को भी इसमें कन्वर्ट किया जा सकता है।
विज्ञापन
3 of 7
एसबीआई के नियम के मुताबिक खाते में मिनिमम बैलेंस रखने के लिए औसत माहवार चार्ज देना होता है। मेट्रो शहरों के खाते में कम से कम 5000 रुपये होने जरूरी हैं। सामान्य शहरों में कम से कम तीन हजार रुपये खाते में होने चाहिए।
4 of 7
2000 rupee note
अर्द्ध शहरी क्षेत्रों में खाते में कम से कम दो हजार और ग्रामीण क्षेत्रों के खातों में कम से कम एक-एक हजार रुपये बैलेंस रहना जरूरी है। इससे कम बैलेंस होने पर 50 रुपये से 100 रुपये प्रतिमाह की पेनल्टी लगती है।
विज्ञापन
5 of 7
sbi
एसबीआई ने इस नियम के तहत महज तीन माह में करीब 80 करोड़ रुपये पेनल्टी से कमाया है। ग्राहकों में बढ़ते रोष को देखते हुए एसबीआई ने बेसिक सेविंग बैंक डिपॉजिट अकाउंट योजना शुरू की है।
विज्ञापन
6 of 7
धन निवेश
एसबीआई के चीफ मैनेजर एके गुप्ता के मुताबिक यह योजना उन ग्राहकों के लिए शुरू की गई है, जिनके खाते में 50 हजार रुपये से कम का लेनदेन होता है। उन्होंने बताया कि इसके तहत न केवल नए खाते खुलवाए जा सकते हैं बल्कि पुराने बैंक खातों को भी इसमें कन्वर्ट कराया ज सकता है।
इसमें मिनिमम बैलेंस मेंटेन करना जरूरी नहीं है। इसमें कितना भी पैसा जमा कराया जा सकता है। इसके लिए केवाईसी होना जरूरी है। हालांकि इस बिना पेनल्टी वाले खाते में थोड़ी बंदिशें भी हैं। जैसे एक बार में ज्यादा मोटी रकम जमा नहीं कराई जा सकती है। चेकबुक बेहद सीमित खातों को जारी होगी।