फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SBI खाताधारकों पर बैंक ने लगाया नया चार्ज, नहीं दिया ध्यान तो होगा नुकसान

Sun, 23 Jul 2017 09:28 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 9
एसबीआई - फोटो : Pintrest
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अपने कस्टमर्स पर नया चार्ज लगाया है। अगर बैंक के सेविंग अकाउंट होल्डर ग्राहकों ने इस बात का ध्यान नहीं दिया तो उन्हें जुर्माना भरना पड़ेगा।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 9
sbi
अब आपको सेविंग अकाउंट में मंथली एवरेज बैलेंस (औसतन मासिक शेष MAB) रखना होगा। 

 
विज्ञापन

3 of 9
ट्विटर
अगर आप ऐसा नहीं करेंगे तो आपको जुर्माना भरना होगा। एसबीआई अपने ट्विटर हैंडल पर बता चुका है कि, अपने खाते पर नियमित रूप से नजर रखें और ध्यान दें कि यह तयशुदा रकम से कम तो नहीं होने लगा है। औसत मासिक बैलेंस मैन्टेंन करें और न्यूनतम शुल्क न होने पर लगने वाली पेनाल्टी से बचें।

 

4 of 9
एसबीआई के एटीएम - फोटो : अमर उजाला
एसबीआई के नए निर्देश के अनुसार जो बचत खाताधारक सेव‌िंग अकाउंट होल्डर अपने खाते में मंथली एवरेज बैलेंस नहीं रखेगा उसे 100 रुपए जुर्माना चुकाना पड़ेगा। हालांकि इस जुर्माने में जीएसटी के तहत लगे टैक्स को शामिल नहीं किया गया है।

 
विज्ञापन

5 of 9
भारतीय रिजर्व बैंक - फोटो : WordPress
आरबीआई के निर्देशों के अनुसार बैंक सामान्य बचत खातों में एक तयशुदा न्यूनतम रकम (मिनिमम बैलेंस) न रखने पर शुल्क लगा सकते हैं।

 
विज्ञापन

6 of 9
money
एसबीआई की साइट पर मौजूद जानकारियों के मुताबिक मंथली एवरेज बैलेंस के तहत रकम और शुल्क को बैंक ने चार भागों में बांटा है। ये हैं- मेट्रो, अर्बन (शहरी), सेमी-अरबन, रुरल (ग्रामीण)।

 
विज्ञापन

7 of 9
एसबीआई - फोटो : file photo
यानी अगर आप किसी छोटे शहर में रहते हैं तो आपको दिल्ली के मुकाबले अलग मंथली एवरेज बैलेंस(एमएबी) अपने अकाउंट में रखना होगा।

 

8 of 9
sbi
उदाहरण के लिए अगर आप मेट्रो शहर में रहते हैं तो आपको अपने एसबीआई सेविंग अकाउंट में 5000 एमएबी रखना होगा। वहीं अगर किसी शहरी इलाके में रहते हैं तो 3000 एमएबी, अर्ध-शहरी में रहते हैं तो 2000 और ग्रामीण इलाके में रहते हैं तो आपको अपने एसबीआई अकाउंट में 1000 रुपए रखने होंगे।

 
विज्ञापन

9 of 9
भारतीय रुपया - फोटो : Getty Images
इस चार्ट से आप बेहतर तरीके से समझ सकते हैं...

http://spiderimg.amarujala.com/assets/images/2017/07/17/sbi-mab-penalty-650x325-41500277980_596cba7f90392.jpg
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें