फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawan Last Somvar 2022: देवभूमि में बही भोले की भक्ति की रसधारा, हर-हर महादेव से गूंजे शिवालय, तस्वीरें

Mon, 08 Aug 2022 03:54 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला नेटवर्क, उत्तराखंड
विज्ञापन
1 of 5
सावन सोमवार 2022 - फोटो : अमर उजाला
श्रावण मास के आखिरी सोमवार को भोले की भक्ति की रसधारा बही। प्रदेशभर के शिवालय हर-हर महादेव के उद्घोष से गूंजे। सुबह 4 बजे से धर्मनगरी हरिद्वार के शिवालयों में पूजन और जलाभिषेक किया गया। वहीं श्री दक्षिण काली मंदिर में निरंजन पीठाधीश्वर स्वामी कैलाशानंदगिरिने भगवान शिव का महारुद्राभिषेक किया।

ऋषिकेश में श्रावण मास के चौथे सोमवार से एक दिन पहले ही नीलकंठ धाम में शिवभक्तों की भीड़ उमड़ थी। देरशाम तक मंदिर में करीब 60 हजार शिव भक्तों ने जलाभिषेक किया। रात एक बजे से जलाभिषेक शुरू हुआ। वहीं  नीलकंठ पैदल मार्ग और मोटर मार्ग हर, हर महादेव के उद्घोष से गूंज उठा।

रविवार को भी पैदल मार्ग पर बाघखाला, मौनीबाबा, धांधला पानी, पूंडरासू तक दिन भर शिव भक्तों की भीड़ देखने को मिली। भगवान शिव की ससुराल दक्ष प्रजापति पर जलाभिषेक श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। 
 
विज्ञापन

2 of 5
केदारनाथ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। - फोटो : अमर उजाला
सुबह से लेकर शाम तक नीलकंठ धाम शंखनाद और घंटियों से गुंजायमान रहा।
विज्ञापन

3 of 5
सावन सोमवार 2022 - फोटो : अमर उजाला
मंदिर के पुजारी शिवानंद गिरी ने बताया कि रविवार को मंदिर में करीब 60 हजार शिवभक्तों ने शिवलिंग का जलाभिषेक किया।

4 of 5
जाभिषेक के लिए शिव मंदिरों में उड़ी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
शाम 7:30 बजे से शाम 8:30 बजे तक भगवान शिव का श्रृंगार किया गया। इसके बाद मंदिर के कपाट भक्तों के लिए खुल गए, जो रात करीब 11 बजे तक चलता रहा।  

ये भी पढ़ें...GST: प्रदेशभर में चल रही पेयजल योजनाओं पर महंगाई के बाद अब जीएसटी का अड़ंगा, जानिए कितने प्रतिशत बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सावन का आखिरी सोमवार - फोटो : अमर उजाला
उत्तरकाशी में सीडीओ गौरव कुमार काशी विश्वनाथ मंदिर में जलाभिषेक के लिए लाइन में लगे रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें