कांवड़ यात्रा
- फोटो : अमर उजाला
गुरुवार सुबह 4:30 बजे से नीलकंठ मंदिर में शिव भक्तों का जलाभिषेक का सिलसिला शुरू हुआ। प्रात:काल से ही मंदिर परिसर ऊं नम: शिवाय मंत्रोच्चारण, घंटी और शंखनाद की ध्वनियों से गूंज उठा। तीर्थनगरी के गंगा घाट स्वर्गाश्रम, मुनि की रेती, लक्ष्मणझूला, तपोवन, त्रिवेणी घाट आदि स्थानों पर शिव भक्तों ने गंगा में स्नान किया। उसके बाद श्रद्धालु गंगाजली भरकर नीलकंठ धाम के लिए रवाना हुए।