फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawan 2019: क्यों है सावन का महीना शिव भक्तों के लिए खास, जानिए इसके 5 प्रमुख कारण 

Thu, 18 Jul 2019 08:55 AM IST
अलका त्यागी करन दयाल, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
आज से सावन का पवित्र महीना शुरू हो गया है। यह महीना भगवान भोलेनाथ को बहुत ही प्रिय होता है। इस महीने में पूजा-पाठ से भोलेनाथ जल्द ही प्रसन्न हो जाते हैं। लेकिन ये महीना खास क्यों है जानते हैं आप। ज्योतिषाचार्य पंडित सुशांतराज से जानिए इसकी पांच खास वजह।
विज्ञापन

2 of 6
कहा जाता है किमृकंड ऋषि के पुत्र मार्कण्डेय ने लंबी आयु के लिए सावन माह में ही घोर तप कर शिव की कृपा प्राप्त की थी। जिससे मिली मंत्र शक्तियों के सामने मृत्यु के देवता यमराज भी नतमस्तक हो गए थे।
विज्ञापन

3 of 6
भगवान शिव सावन के महीने में पृथ्वी पर अवतरित होकर अपनी ससुराल गए थे और वहां उनका स्वागत अर्घ्य और जलाभिषेक से किया गया था। माना जाता है कि प्रत्येक वर्ष सावन माह में भगवान शिव अपनी ससुराल आते हैं। भू-लोक वासियों के लिए शिव कृपा पाने का यह उत्तम समय होता है।

4 of 6
इसी सावन मास में समुद्र मंथन किया गया था। समुद्र मथने के बाद जो हलाहल विष निकला, उसे भगवान शंकर ने कंठ में समाहित कर सृष्टि की रक्षा की। लेकिन विषपान से महादेव का कंठ नीलवर्ण हो गया। इसी से उनका नाम 'नीलकंठ महादेव' पड़ा।
विज्ञापन

5 of 6
शिव पूजा - फोटो : अमर उजाला
विष के प्रभाव को कम करने के लिए सभी देवी-देवताओं ने उन्हें जल अर्पित किया। इसलिए शिवलिंग पर जल चढ़ाने का खास महत्व है। यही वजह है कि श्रावण मास में भोले को जल चढ़ाने से विशेष फल की प्राप्ति होती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शिव पूजा - फोटो : अमर उजाला
कहा जाता है सावन महीने में भगवान विष्णु योगनिद्रा में चले जाते हैं। इसलिए भी भगवान शिव को सृष्टि चलाने के लिए इस महीने में धरती पर आना पड़ता है। इसलिए सावन के प्रधान देवता भगवान शिव बन जाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें