फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन 2019: सावन का पहला सोमवार आज, ये हैं शिव आराधना के पांच शुभ मुहूर्त

Mon, 22 Jul 2019 11:44 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : अमर उजाला
आज सावन का पहला सोमवार है। ऐसे में मंदिरों और शिवालयों में हर-हर महादेव के जयघोष के साथ भोर से ही भोले की आराधना जारी है। साथ ही रुद्राभिषेक, शृंगार और पूजा अर्चना भी हो रही है। 
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
- फोटो : अमर उजाला
आज तड़के से ही शिवालयों में शिव चालीसा, पंचाश्वर, शिव स्तुति पाठ का स्वर गूंज रहा है। श्रद्धालु भगवान शिव की फल-फूल, बिल्व पत्र, शहद, दूध, मिष्ठान और धतूरे से आराधना कर रहे हैं।
 
विज्ञापन

3 of 7
- फोटो : अमर उजाला
पंडित रवि शंकर नौटियाल के अनुसार नीचे दिए गए पांच शुभ मुहूर्तों और पूजन विधि का अनुसरण करने से भगवान शिव खुश होंगे। 

4 of 7
- फोटो : अमर उजाला
पूजा के शुभ मुहूर्त
- सुबह 05:40 से 06:40 बजे तक
- दोपहर 12:00 से 12:54 बजे तक
- दोपहर 02:43 से 03:37 बजे तक
- शाम 07:00 से 07:24 बजे तक
- शाम 07:30 से 08:16 बजे तक
विज्ञापन

5 of 7
- फोटो : अमर उजाला
पूजा विधि
मंदिर में आसन पर बैठकर शिवलिंग का जलाभिषेक करें। 108 बेलपत्र पर चढ़ाएं। इसके बाद गाय का दूध अर्पित करें। अब भगवान को स्नान कराके रोली लगाएं। फिर गंगाजल से अभिषेक कर, शहद अर्पित करें।
 
विज्ञापन

6 of 7
- फोटो : अमर उजाला
अब शिवलिंग को पुष्पों, बेलपत्र, रोली, चंदन से श्रृंगार करें। शिवलिंग पर पीली धोती चढ़ाएं। मां पार्वती को भी चुनरी चढ़ाएं। पूरे शिव परिवार को जल दें। अब आरती करें। आरती के बाद अपनी मनोकामनाएं मन में कहें।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
- फोटो : अमर उजाला
शिवलिंग के नीचे वाले भाग के पास मस्तक को रखकर प्रणाम करें। इसके बाद अपनी मनोकामना नंदी से कहें। नंदी के कान में अपनी बातें कहने से मनोकामना पूरी होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें