सर्वपितृ अमावस्या पर हरिद्वार में भीड़
- फोटो : अमर उजाला हरिद्वार ब्यूरो
देहरादून-ऋषिकेश की ओर से आने वाले ट्रैक्टर-ट्रॉली और बसों को जयराम मोड़ कट से पंतद्वीप पार्किंग, चमगादड़ टापू, लालजीवाला पार्किंग और बैरागी कैंप पार्किंग में पार्क किया जा रहा है। शंकराचार्य चौक से तुलसी चौक तक स्थानीय वाहनों को छोड़कर बाहरी जनपदों के सभी छोटे और बड़े वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। बुजुर्ग और दिव्यांग श्रद्धालुओं के वाहनों को कुर्मांचल बैंक से भल्ला स्टेडियम के पीछे पार्क कराया गया।