स्वाति सिंह ने कहा कि सरोज खान उस दौरे में बहुत अच्छे मूड में थीं। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने अपने बचपन के किस्से भी सुनाए। कहा कि जब वह छोटी थी, तब उनके परिजन उन्हें पागल कहकर पुकारते थे। लेकिन, उन्हें बचपन से डांस का शौक रहा। 12 साल की उम्र में उन्होंने एक फिल्म में वैजंती माला को डांस करवाया था।