amrita singh mama property
मधुसूदन के पिता मदन लाल एयरफोर्स में विंग कमांडर थे, जिनके द्वारा 1963 के आसपास यह संपत्ति खरीदी गई थी। इसमें कई आलीशान हाल और कमरे बताए गए हैं। 2014 में मां आशा बिम्बेट की बीमारी के चलते निधन हो गया था। मां आशा की मौत के बाद करोड़ों की इस संपत्ति के बंटवारे की चिंगारी सुलग गई थी। संपत्ति में मधुसूदन की बहन ताहिरा और भांजी अमृता सिंह ने अपनी मां रुखसाना की हिस्सेदारी का दावा किया था।