फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'ठाकरे' की रिलीज से पहले अमिताभ का बड़ा खुलासा, बाला साहेब न होते तो जिंदा न होता

Mon, 21 Jan 2019 04:03 PM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) की आने वाली फिल्म 'ठाकरे' (Thackeray) ने अपनी रिलीज से पहले ही धमाका मचा दिया है। शिवसेना सुप्रीमो बाले साहेब ठाकरे (Balasaheb Thackeray) की जिदंगी पर बनी इस फिल्म में उनकी जिदंगी से जुड़े कई किस्से दिखाए जाएंगे। बाला साहेब की हमेशा बॉलीवुड से करीबियां रहीं। वह अक्सर एक्टर्स की पार्टी में नजर आ जाते थे। मुंबई में 'ठाकरे' का टीजर लॉन्च हुआ। इस मौके पर पहुंचे अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने अपने और बाल ठाकरे के रिश्ते को लेकर कई बातें शेयर की हैं। अमिताभ ने कहा कि मैं आज बाला साहेब की वजह से जिंदा हूं।
विज्ञापन

2 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
टाइम्स नॉउ के मुताबिक, अमिताभ ने बताया, 'कुली' की शूटिंग के दौरान वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनकी हालत इतनी खराब थी कि उन्हें तुरंत ही अस्पताल ले जाना था। उस दिन मुंबई का मौसम खराब था, जिसके चलते एंबुलेंस उन तक नहीं पहुंच पा रही थी। उस वक्त उनकी मदद की शिवसेना की एंबुलेंस ने जिसे बाल ठाकरे ने उपलब्ध कराया था। अमिताभ ने कहा 'बाल ठाकरे ने मेरी तब मदद की जब मुझे सबसे ज्यादा जरूरत थी। अगर उस वक्त उन्होंने मेरी मदद नहीं की होती तो आज मैं जिंदा नहीं होता।'
विज्ञापन

3 of 5
amitabh aishwarya - फोटो : twitter
आमिताभ ने बताया, 'बाल ठाकरे मेरे बहुत करीब थे और मैं उनकी बहुत इज्जत करता था।' बाल ठाकरे उनकी पत्नी जया बच्चन को अपनी बेटी की तरह मानते थे। इस किस्से के साथ-साथ अमिताभ बच्चन ने उनकी और बाल ठाकरे की दोस्ती के बहुत से किस्से शेयर किए। 

4 of 5
बाला साहेब - फोटो : सोशल मीडिया
बाला साहेब की बॉलीवुड सितारों से हमेशा करीबियां रहीं। वह अक्सर बॉलीवुड स्टार्स की पार्टी में नजर आ जाते थे। कई फिल्मी इंवेंट्स में भी वह अक्सर जाया करते थे। कई बॉलीवुड स्टार्स ने अपने और बाला साहेब के अच्छे रिश्तों को खुलासा किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ठाकरे - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि फिल्म का ट्रेलर रिलीज होते ही विवादों ने भी इसके साथ जन्म ले लिया। सूत्रों के मुताबिक फिल्म के तीन सीन्स को हटाने की मांग की गई जिनमें से एक दृश्य बाबरी मस्जिद का भी था। आपको बता दें फिल्म 25 जनवरी को रिलीज होगी। इसे मराठी और हिंदी भाषा में रिलीज किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें