फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PICS: सपना चौधरी ने एक बार फिर मंच पर लगाई आग, एक ठुमके से जीत ले गईं सबका दिल

Thu, 15 Mar 2018 04:30 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, उधम सिंह नगर
विज्ञापन
1 of 6
sapna chaudhary
युवाओं के दिल की धड़कन सपना चौधरी ने एक बार फिर अपने ठुमकों से सबको दीवाना बना दिया।
विज्ञापन

2 of 6
sapna chaudhary
लोक मानव विकास समाज कल्याण समिति की ओर से बाजपुर में हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी का दमदार कार्यक्रम हुआ। दर्शकों में सपना के कार्यक्रम को लेकर जमकर उत्साह था। कार्यक्रम को लेकर दूरदराज से लोगों ने बाजपुर का रुख किया।
विज्ञापन

3 of 6
sapna chaudhary
समिति की ओर से दोराहा स्थित एक होटल में बुधवार दोपहर दो बजे से कार्यक्रम का आयोजन निर्धारित किया गया था। लेकिन पुलिस की अनुमति न मिलने पर दर्शकों में संशय की स्थिति बनी रही।

4 of 6
sapna chaudhary
पुलिस अधिकारी भी फोर्स के साथ होटल के आगे तैनात हो गए। कोतवाल वीडी उनियाल ने बताया कि पुलिस के खाते में चार लाख 34 हजार रुपये की धनराशि जमा होने के बाद चार बजे से 6.30 बजे तक कार्यक्रम संपन्न हुआ।
विज्ञापन

5 of 6
sapna chaudhary
सपना ने अपने कार्यक्रम की शुरुआत छोरी जेल करावेगी... के बोल पर किया। वहां पर मौजूद लोगों ने तालियों और सीटियों से उत्साहवर्धन किया। इसके बाद उन्होंने अपने सबसे पॉपुलर गाने तेरी अंख्या का यो काजल... पर ठुमका लगाकर लोगों का अभिवादन किया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
sapna chaudhary
एक संक्षिप्त वार्ता में सपना चौधरी ने कहा कि दर्शकों को उनका अपार प्यार मिला है। बाजपुर में उनका कार्यक्रम सफल रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें