फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत के इस पर्वत पर मिलने वाली जड़ी मरे हुए को करती है जिंदा, विदेशी वैज्ञानिकों को भी तलाश

Fri, 09 Dec 2016 08:51 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 8
dronagiri mount
देवभूमि में मौजूद इस पर्वत में ऐसी जड़ी-बूटी मिलती है ‌जो मरे इंसान को जिंदा कर सकती है। जिसे खोजने के ‌लिए ब्रिटेन, जर्मनी, इटली के वैज्ञानिक बैचेन हैं।
विज्ञापन

2 of 8
dronagiri mount
उत्तराखंड के चमोली जनपत स्थित एक गांव है द्रोणगिरि। यहां पर स्थित पर्वत के बारे में मान्यता है कि यह वही पर्वत है जिसे हनुमान जी संजीवनी बूटी के लिए उखाड़ ले गए थे।
 
विज्ञापन

3 of 8
dronagiri mount
जिस संजीवनी बूटी के मिलने का दुनिया भर के चिकित्सा विज्ञानी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, उसकी खोज बजट के फेर में लटक गई है। संजीवनी बूटी ढूंढने का सीजन निकल गया है और इसके लिए गठित कमेटी को शासन ने इतना भी बजट नहीं दिया कि विज्ञानी द्रोण पर्वत पर जा सकें। अब संजीवनी की खोज के लिए केंद्र सरकार से 10 करोड़ रुपये बजट मांगा जा रहा है।
 

4 of 8
dronagiri mount
ब्रिटेन, जर्मनी, इटली आदि देशों की एजेंसियां हिमालयी जड़ी-बूटियों की खोज और इनकी ताजा स्थिति जानने के लिए रात-दिन एक हुए हैं। वहीं संजीवनी बूटी तलाशने के लिए उत्तराखंड शासन ने पूर्व जड़ी-बूटी सलाहकार मायाराम उनियाल की अध्यक्षता में जो कमेटी गठित की थी, वह द्रोण पर्वत सिर्फ इसलिए नहीं जा पाई कि उसे फूटी कौड़ी भी नहीं मिली। प्रदेश शासन से इस मद में सिर्फ 20 लाख रुपये बजट मांगा गया था।
 
विज्ञापन

5 of 8
dronagiri mount
रामायण की कथा के अनुसार लक्ष्मण-मेघनाद युद्ध में मेघनाद के वार से लक्ष्मण मूर्छित होकर युद्धस्थल में गिर गए थे। जिसके बाद सुषेन वैद्य को बुलाया गया। सुषेन वैद्य ने लक्ष्मण की मूर्छा ठीक करने के लिए संजीवनी बूटी लाने को कहा। उन्होंने ही बताया कि यह बूटी द्रोणगिरि पर्वत पर पाई जाती है।
 
विज्ञापन

6 of 8
hanuman
साथ ही यह शर्त भी थी कि लक्ष्मण की मूर्छा ठीक करने के लिए बूटी का प्रातःकाल से पहले पहुंचना जरूरी था। चूंकि वहां पर सबसे तेज मारूति नंदन हनुमान जी ही थे इसलिए इसलिए संजीवनी बूटी लाने के लिए उन्हें ही भेजा गया।
 
विज्ञापन

7 of 8
hanuman
संजीवनी बूटी लाने के लिए हनुमान जी द्रोणगिरि पर्वत पर पहुंच तो उन्हें भ्रम हो गया और वह बूटी पहचान ही नहीं पा रहे थे। उधर रात बीत रही थी और सुबह तक बूटी का पहुंचना जरूरी था।
 
विज्ञापन

8 of 8
hanuman
अंत में हनुमान जी ने द्रोणगिरि पर्वत ही ले जाने की सोच ली। इसके बाद हनुमान जी ने पूरा द्रोणगिरि पर्वत ही उखाड़ लिया और लेकर लंका के लिए उड़ गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें