फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस पर्वत से बर्फ हटते ही शुरू होगी संजीवनी बूटी की खोज, यहां है मौजूद

Sun, 22 Jan 2017 02:18 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
द्रोणागिरी और हनुमान जी - फोटो : file photo
उत्तराखंड स्थित द्रोणगिरि पर्वत पर बर्फ की चादर हटते ही पुरातन ग्रंथों में वर्णित संजीवनी बूटी की तलाश शुरू हो जाएगी। इसके लिए आयुष विभाग ने शासन को 20 लाख रुपये का प्रस्ताव भेजा है। इस संबंध में शासन पहले ही कमेटी गठित कर चुका है।
विज्ञापन

2 of 6
dronagiri mount
पैसा न मिलने के कारण गर्मी का मौसम खाली निकल गया और विशेषज्ञों की टीम मौके पर नहीं जा पाई। मई में बर्फ पिघलने के बाद विशेषज्ञों की टीम द्रोणागिरी जाएगी।
विज्ञापन

3 of 6
dronagiri parvat
आयुष विभाग इसके पहले भी राज्य सरकार से पैसा मांग चुका है, लेकिन इस संबंध में बजट जारी न हो पाने की वजह से विशेषज्ञों की टीम द्रोणागिरी पर्वत तक नहीं जा सकी। जो परियोजना तैयार की गई थी, वह धरी रह गई।

4 of 6
dronagiri parvat
अब नए सिरे से इसकी कवायद शुरू की गई है। आयुष विभाग ने शासन से फिर पैसे मांगे हैं। इसके साथ ही केंद्र सरकार से भी इस संबंध में सहयोग मांगा जा रहा है।
विज्ञापन

5 of 6
dronagiri mount
बता दें कि पुरातन ग्रंथों में संजीवनी बूटी की विशेषताओं का जिक्र सुनकर देश के अलावा विदेशों की कंपनियां भी इसकी तलाश कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
sanjeevani booti
सरकारी और निजी दोनों एजेंसियों ने इस संबंध में प्रोजेक्ट शुरू किए हैं। उत्तराखंड अंतरिक्ष उपयोग केंद्र के विज्ञानी भी द्रोणागिरी और आसपास जड़ी-बूटियों की छानबीन कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें