फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंशन दूर करने के इस अनोखे तरीके ने सना को बनाया सेलिब्रिटी

Thu, 17 Dec 2015 05:14 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 10
कई साल तनाव में गुजारने के बाद लगने लगा कि जिंदगी में कुछ नहीं बचा है। निराशा इस कदर हावी हो गई कि दिमाग में खुदकुशी तक का विचार आने लगा। इसी दौरान उसने एक बुलेट खरीदी और निकल पड़ी सड़कों पर। तस्वीरों में देखें, इस बुलेट रानी की कहानी....
विज्ञापन

टेंशन दूर करने के इस अनोखे तरीके ने सना को बनाया सेलिब्रिटी

2 of 10
बुलेट की राइड ने न केवल उदासी को तोड़ा, बल्कि जिंदगी जीने की उम्मीद भी जगाई। दिमाग में विचार आया, क्यों न अपने जैसे तनावग्रस्त लोगों को जागरूक किया जाए... और फिर शुरू कर दिया मिशन।
विज्ञापन

टेंशन दूर करने के इस अनोखे तरीके ने सना को बनाया सेलिब्रिटी

3 of 10
ये कहानी है हैदराबाद निवासी 27 वर्षीय सना इकबाल की। जो इन दिनों देशभर में जागरूकता फैलाने की हसरत लिए बुलेट पर घूम रही हैं। 18 दिसंबर को वह देहरादून पहुंच कर स्कूलों में बच्चों को तनाव के कारण और उनसे बचाव के बारे में जागरूक करेंगी।

टेंशन दूर करने के इस अनोखे तरीके ने सना को बनाया सेलिब्रिटी

4 of 10
सना इकबाल असल में साइकोलॉजी की छात्रा हैं। वह कारपोरेट ट्रेनिंग के साथ-साथ कम्युनिकेशन स्किल्स और इंटरव्यू के लिए भी ट्रेनिंग देती हैं। सना का अभियान बीती 23 नवंबर को गोवा से शुरू हुआ था।
विज्ञापन

टेंशन दूर करने के इस अनोखे तरीके ने सना को बनाया सेलिब्रिटी

5 of 10
वह छह महीने में बुलेट से देश का भ्रमण करने का लक्ष्य लेकर चल रही हैं। अब तक महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश के करीब 25 शहरों में जागरूकता अभियान चलाते हुए बुधवार को पहले रुड़की और फिर हरिद्वार पहुंचीं।
विज्ञापन

टेंशन दूर करने के इस अनोखे तरीके ने सना को बनाया सेलिब्रिटी

6 of 10
बृहस्पतिवार से तीन दिन तक देहरादून के स्कूली बच्चों को सना से रूबरू होने का मौका मिलेगा। टीन एजर्स को उनका संदेश है कि फ्रेंडशिप वगैरह के चक्कर में न पड़ें। जो समय पढ़ाई के लिए मिला है, उसे उसी में लगाएं।
विज्ञापन

टेंशन दूर करने के इस अनोखे तरीके ने सना को बनाया सेलिब्रिटी

7 of 10
वह बच्चों को नशे से दूर रहने, एग्जाम के रिजल्ट और घर-परिवार की दिक्कतों को लेकर टेंशन न लेने की सलाह देती हैं।

टेंशन दूर करने के इस अनोखे तरीके ने सना को बनाया सेलिब्रिटी

8 of 10
सना के पास बीते साढ़े तीन साल से बुलेट है। ये बुलेट के प्रति उनकी दीवानगी ही है कि वे वंडर्स ग्रुप से भी जुड़ी हैं और अपनी बुलेट पर सवार होकर कई अभियानों में हजारों किमी की यात्रा कर चुकी हैं। वह कहती हैं कि जब मैं बुलेट पर सवार होती हूं तो लगता है कि हर चिंता पीछे और बहुत पीछे छूट गई है।

टेंशन दूर करने के इस अनोखे तरीके ने सना को बनाया सेलिब्रिटी

9 of 10
सना न सिर्फ शादीशुदा हैं, बल्कि उनका पांच माह का बच्चा भी है। तनाव में आए टीन एजर्स की सुसाइड करने की खबरों से वह इतनी व्यथित हो गईं थीं कि अपने दूध मुंहे बच्चे को घर पर मां-बहनों के पास छोड़कर वह अभियान पर निकल पड़ी।
विज्ञापन

टेंशन दूर करने के इस अनोखे तरीके ने सना को बनाया सेलिब्रिटी

10 of 10
सना कहती हैं कि मुझसे मिलने के बाद कोई तनावग्रस्त व्यक्ति गलत कदम न उठाए और तनाव से निकल कर ट्रेक पर आ जाए तो यही मेरी गुरु दक्षिणा है। (स्टोरीः गौरव प्रजापति/ अमर उजाला, देहरादून)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें