उत्तराखंड के उधमसिंहनगर में गदरपुर क्षेत्र में पीपली वन के जंगल से भटककर एक सांभर रविवार को सुबह अचानक बाजार में पहुंच गया। फिर देखिए क्या हुआ।
विज्ञापन
2 of 5
Sambhar Enter in market
उसे देखने के लिए वहां लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों की भीड़ से सहमा सांभर तीन घंटे तक कभी दुकानों, कभी एटीएम बूथ में तो कभी हाईवे पर दौड़ता रहा।
विज्ञापन
3 of 5
Sambhar Enter in market
इसके चलते वहां अफरातफरी का माहौल बना रहा। भीड़ नियंत्रित करने में पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी। बाजार में भी काफी देर तक यह चर्चा का विषय बना रहा।
4 of 5
Sambhar Enter in market
सूचना देने के बाद भी काफी देर तक वनकर्मी वहां नहीं पहुंचे। करीब तीन घंटे बाद सांभर खेतों से होता हुआ नाहन नदी में पहुंचा तो पुलिसकर्मियों ने राहत की सांस ली।
हरिद्वार जिले में भी हाल ही में ज्वालापुर के पूर्वी नाथ नगर मोहल्ले के एक घर में एक सांभर घुस गया था। कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद सांभर को जाल में काबू किया और जंगल में छोड़ दिया।