फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Good News: सरकार ने इस विभाग के कर्मचारियों को दी सौगात,15 हजार तक वेतन बढ़ाया

Sun, 29 Oct 2017 10:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
money
सरकार ने इस विभाग के कर्मचारियों को सौगात दी  है। चतुर्थ श्रेणी से लेकर अधिकारियों तक का 15 हजार रुपए वेतन बढ़ा दिया है।
विज्ञापन

2 of 6
money
परिवहन निगम कर्मियों को नवंबर महीने में बढ़ा हुआ वेतन मिलेगा। सरकार ने कर्मचारियों का 15 हजार रुपए तक वेतन बढ़ाया है। रोडवेज प्रबंधन ने कर्मियों को सातवें वेतन आयोग की सिफारिश के हिसाब से वेतन देने का आदेश जारी कर दिया है।
विज्ञापन

3 of 6
money
ऐसे में तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मियों को न्यूनतम पांच हजार और अधिकारियों का करीब 15 हजार तक वेतन बढ़ जाएगा।  इसके अलावा कर्मियों को डेढ़ साल का एरियर भी मिलेगा। परिवहन निगम कर्मियों को 28 सितंबर को कैबिनेट बैठक में सातवां वेतनमान देने को हरी झंडी मिल गई थी।

4 of 6
uttarakhand secretariat
इसके बाद से शासन और परिवहन निगम में वेतन देने को लेकर कार्रवाई तेज कर दी थी। अब परिवहन निगम ने चार हजार नियमित कर्मियों को बढ़ा हुआ वेतन देने का आदेश कर दिया है। परिवहन निगम को वेतन वृद्धि करने पर हर महीने दो करोड़ का वित्तीय भार पड़ेगा।
विज्ञापन

5 of 6
prakash pant
रोडवेज इंपलाइज यूनियन के महामंत्री रवि पचौरी के अनुसार वेतन के अलावा करीब डेढ़ साल का एरियर भी मिलेगा। रोडवेज कर्मियों के हित में यह फैसला विशेषकर कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत और हरक सिंह रावत के कारण ही हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
धूनाघाट-रीठा साहिब मोटर मार्ग पर पंजाब के तीर्थयात्रियों की लधौली में फंसी बस। - फोटो : अमर उजाला
यूपी-उत्तराखंड के बीच परिवहन करार होने के बाद दोनों राज्यों के बाद बराबरी के आधार पर वाहनों का संचालन हो सकेगा। समझौते में किमी और फेरों दोनों का आधार लेने की बात कही जा रही है। अभी यूपी सीमा में उत्तराखंड की 900 रोडवेज की बसें संचालित होती है, जबकि यूपी की उत्तराखंड सीमा में करीब 1200 बसें चलती है। इसके अलावा दोनों राज्यों के बीच गैर राष्ट्रीयकृत मार्ग पर करीब 300 निजी बसें भी चलती।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें