फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, दीवाली से पहले मिलेगी बढ़ी हुई सैलरी

Fri, 29 Sep 2017 06:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 7
money - फोटो : money
राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में सरकार का ये  फैसला सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी लेकर आया है। सभी कर्मचारियों को सातवें वेतनमान के तहत बढ़ी हुई सैलरी दीवाली से मिलेगी।
विज्ञापन

2 of 7
trivendra singh rawat
राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में बृहस्पतिवार को उत्तराखंड के करीब दो लाख राज्य कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के तहत 50 फीसदी एरियर जारी करने और एक फीसदी डीए बढ़ाने को मंजूरी दे दी गई। कर्मचारियों का जनवरी-2016 से दिसंबर 2016 के बीच का एरियर बकाया है।
विज्ञापन

3 of 7
पेंशन
पुरानी पेंशन योजना में शामिल कर्मचारियों का एरियर और डीए का पैसा जीपीएफ खाते में जाएगा। वहीं, सातवें वेतन आयोग के तहत भत्तों के निर्धारण के लिए कैबिनेट ने मुख्य सचिव की अध्यक्षता में कमेटी बनाई गई है, जो इसकी तिथि का निर्धारण करेगी।

4 of 7
money - फोटो : money
दो लाख राज्यकर्मियों को सातवें वेतनमान के बकाया एरियर की पचास फीसदी राशि का भुगतान हो जाएगा। इससे सरकारी खजाने पर 600 करोड़ रुपये का व्ययभार आएगा। यह फायदा उन्हीं विभागों और निगमों के कर्मचारियों को मिलेगा, जहां सातवां वेतनमान लागू हो गया है।
विज्ञापन

5 of 7
money
सातवें वेतनमान का 50 प्रतिशत एरियर और केंद्र की तर्ज पर 5 जुलाई 2017 से एक प्रतिशत महंगाई भत्ते का भुगतान करने के मंत्रिमंडल के फैसले से कर्मचारियों में खुशी की लहर है। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने कैबिनेट के फैसले का स्वागत कर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का आभार जताया है
विज्ञापन

6 of 7
trivendra singh rawat
परिषद का कहना है कि उनकी मांग पर विभिन्न संवर्गों के वेतन विसंगतियों की सुनवाई के लिए गठित वेतन समिति की संस्तुतियों को दोबारा वेतन समिति को वापस करने व राज्य कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग के आधार पर अनुमन्य भत्तों के लिए वेतन समिति के प्राप्त संस्तुतियों का परीक्षण करने को मुख्य सचिव की अध्यक्षता में प्रमुख सचिव, वित्त, कार्मिक को शामिल कर समिति का गठन करने का निर्णय भी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
u health card
यह समिति शीघ्र ही मंत्रिमंडल के समक्ष अपनी संस्तुतियां प्रस्तुत करेगी। परिषद के प्रवक्ता अरुण पांडे ने बताया कि कार्मिकों की मांग पर मंत्रिमंडल ने वेतन समिति की रिपोर्ट वापस करने का निर्णय लिया है। कई मांगों पर फैसला नहीं हुआ है। इसमें 17 फरवरी 2017 को जारी एसीसी के शासनादेश में संशोधन, यू-हेल्थ कार्ड, वाहन भत्ता आदि मांगें शामिल हैं। परिषद की मांग है कि वेतन समिति की रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए। परिषद व संबंधित संवर्गों के कर्मचारी संगठनों से भी तत्काल वार्ता कर विसंगतियों का निराकरण किया जाए।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें