फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sakshi Pant Wedding: बहन की मेहंदी और हल्दी में खूब झूमे ऋषभ पंत, मसूरी में धोनी समेत जुटे कई सितारे, तस्वीरें

Tue, 11 Mar 2025 04:57 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून

सार

Sakshi Pant Wedding: शादी के सभी समारोह मसूरी के एक होटल में हो रहे हैं।शादी में परिवार के सदस्यों के अलावा कुछ खास रिश्तेदारों और दोस्तों को ही शामिल किया गया है। 
विज्ञापन
1 of 5
ऋषभ पंत की बहन की शादी - फोटो : अमर उजाला
भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत की बहन साक्षी पंत की शादी का समारोह मसूरी के लाइब्रेरी चौक स्थित एक होटल में आयोजित हो रहा है। मंगलवार को यहां हल्दी की रस्म अदा की गई। बुधवार को शादी की सभी रस्में पूरी की जाएंगी। समारोह में कई क्रिकेटर पहुंचे हैं। वहीं ऋषभ भी बहन की शादी में जमकर थिरके। साथ ही खूब अबीर-गुलाल उड़ाया।

Dehradun: ऋषभ पंत की बहन की शादी में शामिल होने देहरादून पहुंचे धोनी, मसूरी के लिए हुए रवाना

शहर के लाइब्रेरी चौक स्थित एक बड़े होटल में क्रिकेटर ऋषभ पंत की बहन साक्षी पंत की शादी समारोह में ऋषभ अपने दोस्तों, पारिवारिक सदस्यों के साथ गढ़वाली, हिंदी, पंजाबी गीतों पर जमकर झूमे। शादी समारोह में भारतीय टीम के खिलाड़ी सहित आईपीएल खिलाड़ी और बॉलीवुड की कई हस्तियां पहुंची हैं। समारोह को पूरी तरह से गोपनीय रखा गया है।
विज्ञापन

2 of 5
ऋषभ पंत की बहन की शादी - फोटो : अमर उजाला
यहां, पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी उनकी पत्नी साक्षी, भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा, पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना, नीतेश राणा सहित कई अन्य क्रिकेटर भी पहुंचे हैं। मंगलवार को होटल में हल्दी की रस्म अदा की गई। यहां डिनर पार्टी, गीत संगीत का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन

3 of 5
ऋषभ पंत की बहन की शादी - फोटो : अमर उजाला
बुधवार को शादी की सभी रस्में पूरी की जाएंगी। समारोह में बॉलीवुड सिंगर शादाब फरीदी के भी पहुंचने की सूचना है। वहीं, हरिद्वार के खानपुर विधायक उमेश कुमार भी पहुंचे हैं। समारोह में ऋषभ पंत ने विधायक उमेश कुमार पर रंग लगाया और दोनों ने जमकर ढोल-नगाड़ों के साथ डांस किया। 

4 of 5
ऋषभ पंत की बहन की शादी - फोटो : अमर उजाला
शादी समारोह के लिए पूरे होटल को दुल्हन की तरह सजाया गया है। शादी समारोह से मीडिया कर्मियों को दूर रखा गया। साथ ही होटल कर्मचारियों के फोन बंद किए गए थे। अन्य लोगों के भी फोन कैमरा बंद कराए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ऋषभ पंत की बहन की शादी - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि साक्षी पंत की शादी बिजनेसमैन अंकित चौधरी से हो रही है। वे लंबे समय से एक दूसरे के साथ संपर्क में थे। इसी साल जनवरी में उनकी सगाई हुई थी। साक्षी पंत की बात करें तो वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह ऋषभ पंत से बड़ी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें