उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के परेड ग्राउंड में टिहरी से कांग्रेस प्रत्याशी साकेत बहुगुणा नामांकन के लिए रैली करने वाले थे। रैली शुरू होने से ठीक पहले तेज आंधी के साथ बौछारें पड़ने लगी। हवाएं इतनी तेज थी कि मैदान में लगा पांडाल हिचकोले खाने लगा। हालांकि समर्थकों ने पांडाल संभालने की कोशिश की। लेकिन वो पांडाल बचाने में नाकाम रहे और गिरने से पहले भाग खड़े हुए। सभी फोटोः अनिल डोगरा