sayra banu
सायरा बानो ने हलाला व बहू विवाह मामले पर उच्चतम न्यायालय में विचार होने पर प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि वे भविष्य में भी महिला अधिकारों के लिए संघर्ष करती रहेंगी। सायरा बानो के पिता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे पूरी मज़बूती से इस मामले में सामने आये। वहीं इस पर सायरा बानो का कहना है कि भाजपा में शामिल होने का अभी कोई निर्णय नहीं लिया है। तीलू रौतेली पुरस्कार के लिए देहरादून आई थी। भाजपा कार्यालय भी गई। लेकिन पार्टी में शामिल होने जैसी कोई बात नहीं है। ऐसा कोई निर्णय होगा तो सबको पता चल ही जाएगा।