अखंड भारत संकल्प रैली में विश्व हिंदू परिषद् की फायर ब्रांड नेत्री साध्वी प्राची ने देश की अखंडता के लिए हिंदुओं से एकजुट होने का आह्वान किया।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
भगत सिंह
कांग्रेस और नेहरू परिवार को आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने कहा कि देश को आजादी सिर्फ गांधी के चरखे से ही नहीं, वीर सावरकर, भगत सिंह और सुभाषचंद्र बोस की कुर्बानी से भी मिली है। उन्होंने कहा कि भारत की ओर टेड़ी नजर से देखने वाले को मुंहतोड़ जवाब मिलेगा।
विज्ञापन
3 of 6
PM MODI
कश्मीर भारत का एक अभिन्न अंग है और चीन की गीदड़भभकी के आगे देश झुकेगा नहीं। साध्वी ने विश्वास जताया कि पीएम नरेंद्र मोदी के इसी शासनकाल में अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनेगा। उन्होंने कहा कि चार बीवी और 40 बच्चे पैदा करने पर रोक के लिए भी कानून बनना चाहिए। अब एक देश में अलग-अलग कानून नहीं होंगे। एक राष्ट्र-श्रेष्ठ राष्ट्र की परिकल्पना तभी साकार होगी।
4 of 6
साध्वी प्राची
- फोटो : Youtube
बृहस्पतिवार सुबह हिंदू जागरण मंच के तत्वावधान में अखंड भारत संकल्प रैली का आयोजन किया गया। लाइब्रेरी चौक पर गांधी जी की प्रतिमा के नीचे ही साध्वी प्राची कांग्रेस और गांधी परिवार पर जमकर बरसीं। बतौर मुख्य उन्होंने नेहरू, गांधी से लेकर सोनिया को भी आड़े हाथों लिया। कश्मीर में पत्थरबाजों और मसूरी में पाक नारे लगाने वालों को सबक सिखाने की बात कही।
विज्ञापन
5 of 6
फाइल फोटो
साध्वी ने सर्जिकल स्ट्राइक, नोटबंदी जैसे फैसलों की सराहना करते हुए कहा कि अब मोदी को राम मंदिर निर्माण, सिविल यूनिफार्म कोड लागू करना चाहिए। मसूरी में पाक के नारे लगने और पाक फौज के वीडियो लाइक करने वालों पर कार्रवाई नहीं होने पर उन्होंने पुलिस और प्रशासन को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा ऐसे लोगों को अब विश्व हिंदू परिषद् सबक सिखाएगा। इससे पूर्व विश्व हिंदू परिषद् के उत्तराखंड सचिव भगवान कार्की भी कांग्रेस पर जमकर बरसे।
कहा कि भारत माता के खिलाफ एक शब्द बर्दाश्त नहीं होगा। मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सह नगर कार्यवाह अंकुश नौटियाल, विहिप शहर अध्यक्ष कुलदीप जैदवान, मुकेश रावत, रवि रावत, भाजयुमो अध्यक्ष राकेश रावत, धर्मपाल पंवार, छावनी सभासद पुष्पा पडियार, शशि रावत, अजय भंडारी, अनीता सक्सेना आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन कपिल मलिक ने किया।