हरिद्वार में सोमवार को खेत में साधु का शव मिलने से हड़कंप मच गया। तस्वीरें इतनी दर्दनाक हैं कि कमजारे दिल वाले नहीं देख पाएंगे।   ह‌रिद्वार जिले में मुस्तफाबाद गांव के खेत में झोपड़ी में रह रहे साठ वर्षीय साधु का शव मिला है। पुलिस जांच में जुट गई है।   बताया गया कि मृतक साधु का नाम मदन था और वह धनपुरा का रहने वाला है। साधु का शव बुरी तरह से पत्‍थरों से कुचला हुआ है।   पुलिस ने जांच के आधार पर बताया कि रविवार की रात अज्ञात लोगों ने पत्थरों से हमला कर साधु को मौत के घाट उतार दिया।   पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।