फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: पहली बार तीर्थनगरी पहुंच रहे पीएम मोदी, सुनने को जुट गई भीड़

Fri, 10 Feb 2017 01:39 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
pm modi rally - फोटो : amar ujala
प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी पहली बार धर्मनगरी हरिद्वार पहुंच रहे हैं। ऐसे में पीएम मोदी को लाइव सुनने के लिए लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन

2 of 6
pm modi rally
प्रधानमंत्री मोदी को सुनने के लिए लोगों का जमावड़ा जुट रहा है। बच्चे, औरतें, बूढे और जवान सभी रैली स्‍थल पर पहुंचे हैं।
 
विज्ञापन

3 of 6
pm modi rally
हरिद्वार सहित आसपास के इलाकों से लोग पीएम मोदी को सुनने के लि ऋषिकुल मैदान में पहुंचे हैं।
 

4 of 6
pm modi rally
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में भाजपा प्रत्याशियों को संजीवनी दिखाई दे रही है। प्रत्याशियों को उम्मीद है कि मोदी की रैली के बाद मतदाताओं के बीच उनका ग्राफ बढ़ेगा और इसका सीधा फायदा उन्हें मिलेगा। यही वजह है कि सभी प्रत्याशी ज्यादा से ज्यादा भीड़ लेकर पहुंचने की तैयारियों में जुटे हैं।
 
विज्ञापन

5 of 6
pm modi rally
अंतिम दौर के प्रचार में भाजपा प्रत्याशियों ने इन दिनों पूरी ताकत झोंकी हुई है। वहीं संगठन की रणनीति पर नजर डालें तो भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हरिद्वार लाकर चुनाव प्रचार में बढ़त बनाना चाहती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
pm modi rally
ऋषिकुल मैदान पर होने वाली मोदी की रैली से संगठन के साथ साथ प्रत्याशियों को भी ढेरों उम्मीदें हैं। प्रत्याशियों का मानना है कि जितने अधिक लोग मोदी का भाषण सुनकर अलग अलग क्षेत्रों में जाएंगे, उतना व्यापक असर भाजपा प्रत्याशियों के चुनाव प्रचार में नजर आएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें