लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल के जन्मदिवस पर आयोजित रन फॉर यूनिटी में देवभूमि में एक अलग ही उत्साह नजर आया। मास्साबों और अधिकारियों के साथ दिव्यांगों ने भी दौड़ लगाई। तस्वीरें...
विज्ञापन
2 of 7
run
विधानसभा से राज्यपाल डा. कृष्णकांत पाल, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत, कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडेय, मेयर विनोद चमोली समेत कई गणमान्य लोगों ने दौड़ में हिस्सा लिया। इसके अलावा नगर निगम, किसान भवन, पवेलियन मैदान समेत कई स्थानों से भी दौड़ का आयोजन किया गया। अलग-अलग स्थानों से प्रतिभागी पुलिस लाइन पहुंचे, जहां राज्यपाल ने उन्हें संबोधित किया।
विज्ञापन
3 of 7
run for unity
प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए राज्यपाल डा. पाल ने देश की रक्षा और एकता का संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि 130 करोड़ लोग अगर संकल्प लें तो कोई देश की तरफ आंख उठाकर देखने की हिम्मत तक नहीं कर सकता। उन्होंने सभी प्रतिभागियों व मौजूद लोगों को राष्ट्रीय एकता व अखंडता की शपथ भी दिलाई।
4 of 7
run
उन्होंने कहा कि सरदार पटेल के प्रयासों से ही भारतवर्ष की परिकल्पना साकार हो सकी। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने कहा कि स्वतंत्र भारत के पहले गृहमंत्री एवं उप प्रधानमंत्री सरदार पटेल की जयंती के अवसर पर देश की एकता और अखंडता के प्रतीक के रूप में आज पूरा देश दौड़ रहा है।
विज्ञापन
5 of 7
run
इस दौरान ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, सेंट थामस स्कूल समेत कई स्कूलों के बच्चों ने रन फॉर यूनिटी में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। वंदे मातरम, भारत माता की जय, सरदार बल्लभभाई पटेल अमर रहे जैसे नारों के साथ रैली की शुरुआत हुई। हरिद्वार जिला प्रशासन की ओर से भगत सिंह चैक से दौड़ का शुभारंभ किया। इसका शुभारंभ शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने हरी झंडी दिखाकर किया। उन्होंने लोगों को एकता व सत्यनिष्ठा की शपथ भी दिलाई।
विज्ञापन
6 of 7
run
एकता दौड़ में स्कूली छात्रों, खिलाड़ियों, विभिन्न महाविद्यालयों के छात्रों, स्थानीय नागरिकों के साथ शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक विधायक, विधायक सुरेश राठौर, जिलाधिकारी दीपक रावत, सीडीओ स्वाति भदौरिया, एडीएम ललित नारायण मिश्रा, सिटी मजिस्ट्रेट मनीष सिंह व विभिन्न विभागीय अधिकारी शामिल हुए।
जिलाधिकारी दीपक रावत ने कहा कि इस दौड़ से यह संदेश जन-जन तक पहुंचाया गया कि भारत अनेकता में एकता वाला राष्ट्र है। इस मौके पर मेयर मनोज गर्ग, जिला उपाध्यक्ष भाजपा विकास तिवारी, नरेश शर्मा, कामनी सड़ाना, मृदुल कौशिक, विशाल गर्ग, संदीप अरोड़ा, संजना शर्मा, दीपक टंडन, जिला क्रीड़ा अधिकारी सुनील डोभाल, जिला शिक्षा अधिकारी ब्रह्मपाल सैनी, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा कैंतुरा, प्रशांत पारासर अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।