फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशनकार्ड धारक ध्यान दें, बदला नियम अब इस तरह मिलेगा सस्ता राशन

Sat, 08 Sep 2018 09:48 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
ration
राशनकार्ड धारकों को अब इस तरह राशन वितरित किया जाएगा। जिला आपूर्ति अधिकारी ने इस प्रक्रिया में बदलाव करने के आदेश दिए हैं।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
ration card
देहरादून में गोदाम स्तर पर राशन वितरण में मिल रही गड़बड़ियों की शिकायतों के बाद जिला आपूर्ति अधिकारी (डीएसओ) ने रोस्टर प्रणाली की रणनीति तैयार की है। रोस्टर प्रणाली लागू होने से अब राशन ढुलाई में लगे वाहनों का पंजीकरण अनिवार्य होगा। इसके अलावा राशन वितरण के समय उस एरिया का इंस्पेक्टर भी मौजूद रहेगा। रोस्टर प्रणाली लागू करने के बाबत डीएसओ ने बुधवार को बैठक बुलाई है। 
 
विज्ञापन

3 of 5
ration - फोटो : google
दरअसल लंबे समय से राशन डीलर गोदाम स्तर से वितरण में घटतौली, खराब राशन व समय से राशन ने मिलने की शिकायतें उठा रहे हैं। इसके अलावा आरएफसी गोदाम के कर्मचारियों पर परेशान करने और बिना पैसे दिए राशन नहीं देने के भी आरोप लगते हैं। इसी समस्या के बाबत आपूर्ति विभाग ने रोस्टर प्रणाली अमल में लाने की तैयारी की है।
 

4 of 5
ration card
जिला आपूर्ति अधिकारी विपिन कुमार ने बताया कि क्लेमेंटटाउन, धर्मपुर, डालनवाला, कनाडप्लेस, खुड़बुड़ा व परिसीमन ग्रामीण क्षेत्रों के करीब 438 दुकानदार ट्रांसपोर्टनगर से राशन का उठान करते हैं। यहां से अक्सर समय से राशन उठान नहीं हो पाता और कई डीलरों को दो से तीन दिन चक्कर लगाना पड़ता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डेमो इमेज
इसके अलावा बिना तौल कराए ही राशन उठान की शिकायतें भी आ रही हैं। ऐसे में रोस्टर प्रणाली लागू करने पर निर्णय लिया गया है। इसके तहत सभी क्षेत्रों के वितरण दिन तय कर दिए जाएंगे और रजिस्टर्ड वाहन से ही राशन की उठान कराई जा सकेगी। रोस्टर प्रणाली पर लागू के लिए बुधवार को बैठक बुलाई गई है। इसमें सुविधानुसार राशन उठान के दिन तय किए जाएंगे।   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें