गुरुद्वारे में निहंगों से बात करने पहुंची टीम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सीसीटीवी तोड़े, पानी की सप्लाई रोकी
नगरासू गुरुद्वारे के प्रबंधक बाबा बेहंत सिंह ने बताया शनिवार को कुछ निहंग गुरुद्वारे पहुंचे और विवाद शुरू हो गया। उन्होंने बताया कि गुरुद्वारे की छत पर चढ़ने के बाद उन्होंने सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए, पेयजल आपूर्ति बंद कर दी और पत्थरबाजी भी की, जिससे गुरुद्वारे की संपत्ति को नुकसान पहुंचा। उन्होंने बताया कि कई बार निहंगों से शांतिपूर्वक नीचे उतरने का अनुरोध किया गया। उन्हें सुरक्षित पंजाब भेजने की बात भी कही गई, लेकिन वे नहीं माने। उन्होंने कहा कि वह पिछले 28 वर्षों से गुरुद्वारे की सेवा कर रहे हैं, लेकिन इस तरह की स्थिति पहली बार देखने को मिली है।