फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag Accident: 'जोर की आवाज आई... फिर खुद को गहरी खाई में गिरा पाया, चारों तरफ पड़े थे खून से लथपथ लोग'

Sun, 16 Jun 2024 08:52 AM IST
शाहरुख खान विक्रम कप्रवाण, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
1 of 13
Rudraprayag Accident - फोटो : अमर उजाला
ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर रुद्रप्रयाग के पास रैंतोली में दर्दनाक हादसा हुआ। यहां एक टेंपो ट्रैवलर बेकाबू होकर सड़क किनारे बने पैराफिट को तोड़ते हुए 250 मीटर नीचे अलकनंदा नदी के किनारे जा गिरा। इस हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई, इसमें से 10 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। दो की जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग और दो की मौत एम्स ऋषिकेश में हुई है। हादसे में 12 लोग घायल हैं, इनमें सात का जिला चिकित्सालय में इलाज चल रहा है, जबकि पांच एम्स में भर्ती हैं। हादसे का कारण वाहन चालक को झपकी आना बताया जा रहा है। वाहन में उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, मध्यप्रदेश, उत्तराखंड और गुजरात निवासी कुल 23 यात्री और दो ड्राइवर और एक हेल्पर था, इनमें से अधिकांश नींद में थे।
विज्ञापन

2 of 13
Rudraprayag Accident - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार देर रात को नई दिल्ली से अलग-अलग जगह के 23 युवाओं का दल चोपता-तुंगनाथ-चंद्रशिला ट्रैकिंग के लिए रवाना हुआ था। शनिवार सुबह लगभग 11.30 बजे ऋषकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहन रुद्रप्रयाग के समीप रैंतोली में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने आरसी पैराफिट को तोड़कर अलकनंदा नदी के किनारे जा गिरा। 

 
विज्ञापन

3 of 13
Rudraprayag Accident - फोटो : अमर उजाला
हादसे की सूचना पर प्रशासन, पुलिस, जिला आपदा प्रबंधन, एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू में जुट गईं। मौके से दस लोगों के शव बरामद हुए, जबकि अन्य 16 घायलों को लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद रेस्क्यू कर गहरी खाई से निकालकर सड़क तक लाया गया। इसके बाद सभी को जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। इनमें से सात को गंभीर हालत के चलते केदारनाथ यात्रा में संचालित हेलिकॉप्टर से एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया।

 

4 of 13
Rudraprayag Accident - फोटो : अमर उजाला
जहां, दो की मौत हो गई। इधर, जिला चिकित्सालय में भर्ती घायलों में से दो ने दम तोड़ दिया। डीएम डॉ.सौरभ गहरवार, एसपी डॉ. विशाखा अशोक भदाणे के नेतृत्व में घायलों का यथाशीघ्र उपचार दिलाया गया और कम से कम समय में गंभीर घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया।

 
विज्ञापन

5 of 13
Rudraprayag Accident - फोटो : अमर उजाला
इनकी हुई मौत
स्मृति शर्मा (28) सोनभद्र यूपी, मोहनी पांडे (27) प्रतापगढ़ यूपी, करन सिंह (वाहन चालक) अलीगढ़, हाल गुड़गांव। निकिता भट्ट, खटीमा उत्तराखंड, गुरुकीरत सिंह, आकांक्षा, झांसी यूपी, स्मृति त्रिपाठी, अंजलि श्रीवास्तव, निकेत सुनील शर्मा, गुजरात, बृजेश बिष्ट उत्तराखंड, देव दिल्ली। जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग में इलाज के दौरान दम तोड़ने वाले दो और ऋषिकेश एम्स में दम तोड़ने वाले एक युवा की पहचान नहीं हो पाई।

 
विज्ञापन

6 of 13
Rudraprayag Accident - फोटो : अमर उजाला
ये हुए घायल
वंदना शर्मा (30) नोएडा, यूपी, महिमा त्रिपाठी (23) यूपी, कुमारी शुभम सिंह (27) नोएडा, यूपी, नमिता शर्मा (30) यूपी, लक्ष्य अग्रवाल (22) मथुरा, यूपी, अमित (27) एमपी, शशांक हल्द्वानी, उत्तराखंड जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग में भर्ती हैं। वहीं, धर्मेन्द्र कुमार (23) दिल्ली, सौनिक (24) सोनीपत, हरियाणा, आदित्य (25) मथुरा, यूपी, छवि, झांसी यूपी, अभिषेक ऋषिकेश एम्स में भर्ती हैं।
 
विज्ञापन

7 of 13
Rudraprayag Accident - फोटो : अमर उजाला
ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर जिला मुख्यालय के समीप रैंतोली में हुए हादसे में घायल सात लोगों का जिला चिकित्सालय में इलाज चल रहा है। इन सभी के पैर, सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं, हालांकि सभी खतरे से बाहर हैं। हादसे के बाद से सभी बहुत डरे हुए हैं। हादसे को लेकर वह ज्यादा कुछ नहीं बता पा रहे हैं। 

 

8 of 13
Rudraprayag Accident - फोटो : अमर उजाला
घायलों का कहना है कि क्या हुआ था कुछ पता नहीं, बस हमने जोर की आवाज सुनी और फिर खुद को खाई में गिरा पाया। हादसे में घायल हुए मध्य प्रदेश के बरेली निवासी अमित धाकड़ ने बताया कि वह टेंपो ट्रैवलर की आखिरी सीट पर बैठा हुआ था। चालक ठीक से वाहन चला रहा था। हम शुक्रवार रात करीब 10 बजे चले थे, सुबह के बाद सभी को नींद आने लगी थी। 

 

9 of 13
Rudraprayag Accident - फोटो : अमर उजाला
मुझे नहीं पता कि क्या हुआ। एक जोर की आवाज सुनी और कुछ ही देर में वाहन लुढ़कने लगा तो नींद टूटी। जब तक कुछ समझ में आता, अपने को नदी किनारे खाई में पड़ा पाया। कई लोग पत्थरों में इधर-उधर पड़े थे, खून बिखरा था जिसे देख कुछ समझ में नहीं आया। 

 

10 of 13
Rudraprayag Accident - फोटो : अमर उजाला
अमित बार-बार पूछता रहा कि उसे कोई गहरी चोट तो नहीं आई है। वह, मित्रों के बारे में भी पूछता रहा। अस्पताल से ही अमित ने अपने घर फोन किया और अपने भाई व मां से बातकर उन्हें अपने ठीक होने की जानकारी दी।

 

11 of 13
Rudraprayag Accident - फोटो : अमर उजाला
घायल वंदना ने कहा कि कुछ पता नहीं चला कि क्या हुआ। सिर्फ इतना याद है कि वाहन में थी और नींद के झोंके आ रहे थे। वह सोने की कोशिश कर रही थी, लेकिन नींद ठीक से आ नहीं रही थी। तभी, जोर की आवाज के साथ कुछ ही देर में अपने को नदी किनारे पत्थरों के ढेर में पाया। 

 

12 of 13
Rudraprayag Accident - फोटो : अमर उजाला
कुछ देर के लिए शून्य सा हो गया था
हल्द्वानी निवासी घायल शशांक ने बताया कि मेरे सिर पर चार टांके लगे हैं। मैं गुरुग्राम में नौकरी करता हूं। मैं अपने दोस्त कौरत, सोविक व निकेत के साथ शुक्रवार रात्रि दिल्ली से एक ट्रैवल एजेंसी के वाहन से तुंगनाथ के लिए निकला था। मैं वाहन में सबसे पीछे की सीट पर बैठा था। दिल्ली से यहां तक अच्छा सफर था। लेकिन अचानक वाहन तेज आवाज के साथ नदी में जा गिरा।
विज्ञापन

13 of 13
Rudraprayag Accident - फोटो : PTI
मैं वाहन से छिटक गया था। कुछ देर के लिए तो शून्य सा हो गया था और एक स्थान पर बैठ गया था। जब वहां काफी लोग पहुंचे और चिल्लाने की आवाज सुनाई दी, तब लगा कि कुछ हुआ है। देखा तो मेरे सिर से खून बह रहा था। इसके बाद रेस्क्यू दल के एक जवान के सहारे अस्पताल पहुंचा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें