रुद्रप्रयाग हादसा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ब्रह्मपुरी में वाहन को रोका गया, पर सिर्फ इसलिए कि कहीं वाहन चारधाम यात्रा में तो नहीं जा रहा है। बैरियर पर चेेकिंग दल ने यह तो देखा कि यात्री चारधाम यात्रा जा रहे हैं या नहीं, लेकिन यह नहीं देखा कि 20 सीटर वाहन में 26 लोग बैठे हैं। उत्तराखंड में प्रवेश करने पर वाहन की हरिद्वार, ऋषिकेश में भी क्षमता से अधिक सवारी को लेकर कोई चेकिंग नहीं की गई।