फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाही शादी: एक साल पहले रीवा की राजकुमारी ने की थी गुपचुप सगाई, ऐसे सामने आया था सच

Mon, 14 Oct 2019 02:44 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
मोहिना - फोटो : अमर उजाला
रीवा की राजकुमारी मोहिना आज उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री और आध्यात्मिक गुरु सतपाल महाराज की बहू बनेंगी। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक खबर के मुताबिक गोवा में  8 फरवरी को मोहिना की सगाई हुई थी। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। 
विज्ञापन

2 of 6
हरिद्वार में शाही शादी - फोटो : अमर उजाला
मोहिना की सगाई की सेरेमनी उनके होम टाउन रीवा, मध्य प्रदेश में हुई थी। मोहिना रीवा के महाराजा पुष्पराज सिंह जूदेव की बेटी हैं और काफी रॉयल जिंदगी जीती हैं। मोहिना ने रियलिटी शो में पार्टिसिपेट किया था और फिर एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा।
विज्ञापन

3 of 6
हरिद्वार में शाही शादी - फोटो : अमर उजाला
मोहिना टीवी सीरियल में आने से पहले 'डांस इंडिया डांस' सीजन 3 (2012) में आई थीं। ऑडीशन में मोहिना ने गीता कपूर, रेमो डिसूजा और टैरेंस लुईस को बताया था कि वे रीवा की रॉयल फैमिली से बिलॉन्ग करती हैं। मोहिना एक ट्रेंड डांसर हैं। टीवी सिरियल में काम करने के साथ ही वह कोरियोग्राफर भी हैं।

4 of 6
हरिद्वार में शाही शादी - फोटो : अमर उजाला
वहीं मोहिना और सुयश की शादी आज हरिद्वार में है। टाइम्स ऑफ इंडिया से इंटरव्यू के दौरान मोहिना ने बताया था कि वह शादी के बाद अभिनय छोड़ देंगी। उनकी शादी का हिस्सा बनने उनकी साथी कलाकार कृति और निधि पहुंच चुकी हैं। कई अन्य के भी आने की उम्मीद है। सुयश के विवाह समारोह के लिए बैरागी कैंप में विशाल मंडप सजाया गया है। 
विज्ञापन

5 of 6
समारोह में सतपाल महाराज - फोटो : अमर उजाला
विवाह समारोह में शामिल होने आ रहे लोगों के लिए शहर के अधिकांश होटल और धर्मशालाएं बुक कराई गई है। उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के छोटे बेटे सुयश महाराज के विवाह समारोह में केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल होंगे। इस शादी को देखते हुए पुलिस-प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत
कैबिनेट मंत्री और अध्यात्मिक गुरु सतपाल महाराज के बेटे की शादी में कई वीवीआईपी शामिल होंगे। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत का कार्यक्रम तय है। इसके अलावा कई प्रदेशों के राज्यपालों के भी शादी में पहुंचने की चर्चा है। इसे देखते हुए पुलिस अलर्ट हो गई है। दिन भर वह सुरक्षा और ट्रैफिक प्लान बनाने में मशगूल रही। हरिद्वार ऋषिकेश हाईवे से सटा बैरागी कैंप आयोजन स्थल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें