फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार: बॉर्डर पर लगी वाहनों की लंबी कतार, हाईवे हुआ जाम, 2500 वाहन वापस लौटाए, तस्वीरें...

Tue, 07 Jul 2020 10:38 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार/ रुड़की
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
अनलॉक-2 के बाद से ही हरिद्वार आने वाले लोगों की तादाद बढ़ गई है। रुड़की के नारसन बॉर्डर पर मंगलवार को भी बाहरी प्रदेशों से हरिद्वार पहुंचने के लिए वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं, लेकिन पुलिस ने बिना पास वाले वाहनों को प्रवेश देने से इंकार कर दिया। इस दौरान यात्रियों से नोकझोंक भी होती रही।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
कांवड़ मेले पर सख्ती के चलते बॉर्डर पर चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के तहत मंगलवार को बाहरी प्रदेशों से पहुंचे करीब 2500 वाहनों को वापस लौटा दिया गया। इस दौरान पुलिस और यात्रियों के बीच बहस हो गई। लेकिन बिना पास और उत्तराखंड के स्थानीय लोगों के अलावा किसी को आने की अनुमति नहीं दी गई। 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
बॉर्डर पर तैनात एसआई दिलमोहन सिंह ने बताया कि मंगलवार को करीब दो हजार से ज्यादा वाहनों को वापस लौटा दिया गया है। खानपुर में बॉर्डर पर हरिद्वार जा रहे दो दर्जन से ज्यादा गाड़ियों में सवार लोगों को भी वापस लौटा दिया। 

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
खानपुर थाने के उपनिरीक्षक रुकम सिंह नेगी ने बताया कि क्षेत्र के खानपुर-पुरकाजी बॉर्डर, बालावाली-मंडावर बाॅर्डर, सिकंदरपुर-पुरकाजी बाॅर्डर, दल्लावाला-मोरना बाॅर्डर पर हरिद्वार जाने के लिए आने वाले लोगों को वापस लौटाया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, भगवानपुर क्षेत्र स्थित काली नदी चौकी पर तैनात एसआई प्रदीप रावत ने बताया कि दिन में भगवानपुर से 65 लोगों को वापस लौटाया गया है। जबकि मंडावर चेक पोस्ट प्रभारी मनोज ममगाई ने बताया कि 80 वाहनों को बैरंग लौटा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें