रुड़की में युवक की हत्या इसी गली में हुई
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बता दें कि ढंडेरा निवासी अमन (31) क्षेत्र की शराब की कैंटीन चलाते थे। शुक्रवार देर रात वह कैंटीन बंद करके बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे दो बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। गोली लगते ही अमन गिर पड़े। अमन का साथी प्रशांत दोनों एक बाइक पर थे।