फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee: आरआर सिनेमा में संचालित तीन स्पा सेंटरों पर छापा, पुलिस को देखते ही मची अफरा-तफरी, तस्वीरें

Thu, 27 Mar 2025 07:52 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की

सार

Roorkee News: पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल की टीम आरआर सिनेमा पहुंची ओर यहां स्पा सेंटर के दस्तावेजों और रिकॉर्ड रजिस्टर की जांच की। दस्तावेजों में तमाम अनियमितताएं मिलीं।
विज्ञापन
1 of 5
स्पा सेंटर पर पुलिस का छापा - फोटो : अमर उजाला
रुड़की में पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल की टीम ने संयुक्त रूप से आरआर सिनेमा परिसर में संचालित हो रहे तीन स्पा सेंटरों पर छापा मारा। इस दौरान टीम को स्पा सेंटर संचालित करने में कई नियमों को पूरा करने में अनियमितताएं मिली। इस पर पुलिस ने तीनों स्पा सेंटरों पर दस-दस हजार रुपये का जुर्माना लगाया।

बृहस्पतिवार शाम सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस और हरिद्वार से आई एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल की टीम हरिद्वार हाईवे किनारे स्थित आरआर सिनेमा पहुंची। यहां टीम ने सिनेमा परिसर में संचालित हो रहे तीन स्पा सेंटरों के अंदर बारीकी से जांच की।

Haridwar: लिव इन में रहकर हुए अलग...फिर जहरीला पदार्थ खाकर युवती के घर पहुंचा हरियाणा का युवक, मौत
विज्ञापन

2 of 5
स्पा सेंटर पर पुलिस का छापा - फोटो : अमर उजाला
साथ ही स्पा सेंटर में काम करने वाले कर्मचारियों के बारे में जानकारी ली। इसके अलावा स्पा सेंटर के दस्तावेजों और रिकॉर्ड रजिस्टर की भी जांच की। दस्तावेजों में तमाम अनियमितताएं मिलीं।
विज्ञापन

3 of 5
स्पा सेंटर पर पुलिस का छापा - फोटो : अमर उजाला
इस पर टीम ने कर्मचारियों को अनियमितताएं सही करने के निर्देश दिए। साथ ही तीनों स्पा सेंटरों पर दस-दस हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया।

4 of 5
स्पा सेंटर पर पुलिस का छापा - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान पुलिस ने कर्मचारियों का सत्यापन भी किया और 11 कर्मचारियों पर पुलिस एक्ट में कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
स्पा सेंटर पर पुलिस का छापा - फोटो : अमर उजाला
एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि तीनों स्पा सेंटरों में कुछ अनियमितताएं मिली हैं। इन्हें सही करने के निर्देश दिए गए हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें