फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिरान कलियर: तीन महीने बाद साबिर पाक के दर पर पहुंचे जायरीन, उमड़ी भारी भीड़, तस्वीरें...

Thu, 29 Jul 2021 08:27 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिरान कलियर (रुड़की)
विज्ञापन
1 of 6
पिरान कलियर दरगाह में उमड़ी जायरीनों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
रुड़की में कोरोना संक्रमण के चलते करीब तीन महीने पहले बंद की गई दरगाह साबिर पाक सहित कलियर शरीफ की तीनों दरगाहों को खोल दिया गया है। उत्तराखंड वक्फ बोर्ड ने कोविड गाइडलाइन के साथ यहां जियारत करने की अनुमति दी है। पहले दिन दरगाह साबिर पाक में जायरीनों की भारी भीड़ उमड़ी। वहीं, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने भी व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अव्यवस्थाएं मिलने पर नाराजगी जताई।

उत्तराखंड में कोरोना: 24 घंटे में 48 नए संक्रमित मिले, एक भी मरीज की मौत नहीं

कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के चलते उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के आदेश पर एक मई को दरगाह साबिर पाक सहित कलियर शरीफ की अन्य दरगाहों को जायरीनों के लिए बंद कर दिया गया था। बुधवार को डीएम सी रविशंकर और वक्फ बोर्ड के अधिकारियों ने कलियर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया था।

इसके बाद वक्फ बोर्ड के सीईओ डॉ. अहमद इकबाल ने दरगाह प्रबंधन को कोविड गाइडलाइन के अनुसार, दरगाह खोलने के निर्देश दिए। बृहस्पतिवार सुबह छह बजे दरगाह प्रबंधन ने सभी दरगाहों के गेट जियारत के लिए खोल दिए। साबिर पाक की दरगाह खुलने के बाद जायरीनों की भीड़ जुटने लगी। दोपहर में रुड़की की ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अपूर्वा पांडेय ने दरगाह परिसर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा।
विज्ञापन

2 of 6
पिरान कलियर दरगाह में उमड़ी जायरीनों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
आधी-अधूरी व्यवस्थाओं पर उन्होंने दरगाह कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने बताया कि कई दिनों के बाद दरगाह खुली तो जायरीनों की भीड़ बढ़ गई थी।
विज्ञापन

3 of 6
पिरान कलियर दरगाह में उमड़ी जायरीनों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
शुरू में भीड़ नियंत्रण करने में कुछ परेशानी आई, लेकिन बाद में व्यवस्थाएं ठीक हो गईं। अब मुख्य गेट से जायरीनों को अंदर जाने दिया जाएगा और पहाड़ी गेट से बाहर निकाला जाएगा।

4 of 6
पिरान कलियर दरगाह में उमड़ी जायरीनों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
साथ ही नियमों का पालन कराया जाएगा। बिना मास्क और शारीरिक दूरी का पालन नहीं करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर कार्यवाहक दरगाह प्रबंधक शफीक अहमद, इंतखाब आलम, राव सिकंदर, राव शारिक, अफजाल अहमद मौजूद रहे।
विज्ञापन

5 of 6
पिरान कलियर दरगाह में उमड़ी जायरीनों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
दरगाह साबिर पाक सहित दरगाह इमाम साहब और किलकिली साहब के गेट खुलने की खबर मिलते ही दुकानदारों और जायरीनों में खुशी की लहर दौड़ गई है। जुमेरात होने की वजह से पिरान कलियर में अन्य दिनों की तुलना में भीड़ अधिक रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पिरान कलियर दरगाह में निरीक्षण करतीं ज्वाइंट मजिस्ट्रेट - फोटो : अमर उजाला
बाजारों और दरगाह में चहलपहल दिखाई दी। हालांकि, बॉर्डर पर सख्ती के चलते बाहर से जायरीनों के कम संख्या में आने की उम्मीद है। दरगाह खोलने पर दुकानदारों और जायरीनों ने दरगाह प्रबंधन का आभार जताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें